पलटन बाजार में तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान खाक

Spread the love

देहरादून। पलटन बाजार में बुधवार देर रात को तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने में करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ं पुलिस ने बताया कि बुधवार आधी रात को करीब सवा एक बजे उन्हें पलटन बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि निकुंज राजवंशी और नवनीत राजवंशी की ओम जी वुल्स नाम की तीन मंजिला बंद दुकानों में आग लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार कपड़ों की दुकान की वजह से आग ज्यादा भड़क गई थी। दुकान की ऊपर मंजिल पर टिन शेड डाला हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान के शटर को तोड़कर फायर फाइटिंग शुरू की। वहीं दूसरी तरफ से सटी दुकानों को भी आग से बचाने का प्रयास किया गया।

चार गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। वैसे अभी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                     …

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..