ऊखीमठ: जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कांडा भरदार पहुंचा।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ: जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कांडा भरदार पहुंचा।

शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही गांव में शोक की लहर के साथ ही सभी की नम आंखों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता पहुंची, जहां नम आंखों ने शहीद को नमन करते हुए उनको अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर में भारी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा जहां लोगों ने भारत माता की जय एवं शहीद आनंद सिंह अमर रहे के नारों से सारा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। शहीद आनंद सिंह रावत का अंतिम संस्कार सूर्यप्रयाग घाट सुमाड़ी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों, सेना के जवानों, स्थानीय लोगों ने शहीद आनंद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अंतिम विदाई दी गई।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म