संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
जीत के भी जीत नहीं सकता…!
100 रू ‘रिश्वत’ का 39 साल चला मुकदमा,
न्याय मिलने में होती देरी सबसे बड़ा सदमा।
तारीख पे तारीख लगती और लगता मजमा,
पारिवारिक आर्थिक स्थिति बिगडा हाजमा।
कभी लोकायुक्त के जाल में फंसे अवाधिया,
निचली अदालत दोषी ठहराया गज़ब हुआ।
जब स्वयं ‘निर्दोष’ मान परिवार सजग हुआ,
अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया।
अपर्याप्त सबूत एवं तमाम कानूनी खामियां,
समय के साथ तबाह हो गई ये जिंदगानिया।
खोए समय की भरपाई कोई ना कर सकता,
यूं कभी कोई जीत के भी जीत नहीं सकता।
(संदर्भ-खोखली जीत-83 की उम्र में मिला न्याय)






