लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
आलेख
_________
साथ मांगिए, मत बस दिजिए।
आज की जीवन शैली में लापरवाही, अनियमितता और अव्यवस्था हैं। जिसकी वजह से हम किसी के साथ रहते हुए भी शांत-संतुष्ट और सुखी नही रह पाते। किसी न किसी बात को लेकर एक चिंता बनी रहती हैं ।हम रिश्ते तो हजारों बनाते हैं पर निभाने की कला अक्सर भूल जाते हैं।अपने परिवार, समाज, पड़ोस और मित्रो से जब जुड़ते हैं, उनसे एक उम्मीद बनी रहतीं हैं की हर सुख- दुख के सहभागी बनेंगे। हर जगह हम अपनी ही सुविधा देखते हैं, ताकी किसी भी कार्य को करने में आसानी हो।
आज हम व्यवहारिक बनने की बजाएं ज्यादा अमीर बनना, भौतिक रूप से अधिक सुविधा- संपन्न बनना चाहते हैं।अपने सपनो को जल्द पूर्ण कर सुखी जीवन जीने की कल्पना करते ही हैं, यह तो एक स्वभाविक गुण हैं। हर व्यक्ति के मन में कोई न कोई शौक और चाहत पलते ही हैं। पर आज सभी अस्त- व्यस्त रहते हैं रिश्तों को निभाने की बजाए सिर्फ उनका उपयोग करना चाहते हैं। जब जरूरत हो किसी करीबी के पास जाकर अपनी सभी व्यथा कहते हैं उन्हें विश्वास होता हैं उनकी समस्या का सामाधान मिल जायेगा।
एक दूसरे के प्रति वफादार और निस्वार्थ होना जीवन जीने की पहली शर्त हैं। लेकिन आज धोखे- झूठ और षडयंत्र का एक जाल हैं। कोई रिश्तों को सिर्फ अपने मतलब के लिए उपयोग करते हैं, तो कोई रिश्तों के लिए ही जीते हैं। सबसे ऊपर स्थान पर रखते हैं उन्हें- जो वक्त में काम आते हैं, सहयोग करते हैं, परवाह करतें हैं। सच में जो अपनो से कभी छल नहीं करते वे हर किसी के लिए प्रेरक हैं। जो साथ रहकर भी साथ नहीं होते नाम के लिए जुड़े होते हैं, वे संदेह को जन्म देते हैं । इसलिए सभी रिश्ते के लिए वफादार रहिए ।
धन का क्या हैं ?आज हैं कल खर्च हो जाएंगे। लेकिन किसी से विश्वास घात करके फिर से उस व्यक्ति को पाना संभव नही। किसी अपने के दिल से उतरना जिंदगी की सबसे बड़ी हार है। ज्यादा पाने कमाने के चक्कर में हम अपनी मर्यादा ,संस्कृति, संयम और संस्कार को भूलते जा रहें हैं। दिल से किसी को मिठास नही दें पा रहे, कड़वाहट ही घुल रहे हैं। हर किसी के पास आज अपने तो हैं, लेकिन उन्हें दिल की गहराई से निभा नहीं पा रहें। लगाव प्रेम- स्नेह की जगह नफरत से भरे हैं ,क्रोधी _चिड़चिड़े और व्याकुल से रहते हैं। कारण हैं हम अपनी ज़िम्मेदारी निभाने मे पीछे हट जाते हैं लेकिन चाहते हैं की हर कोई आपकों माने, आपका काम हो जाएं।
लेकिन सोचिए! जीवन के इस कठिन सफर में हमें बचपन से लेकर बुढ़ापे तक जीवन निर्वहन में न जाने कितने लोगों का योगदान होता हैं, जिनमें से कई लोगो को हम जान भी नहीं पाते। याद रखिए! एक दूसरे को हम सम्मान साथ और प्रेम देना सीख जाएं तो बहुत से काम आसान हो जाएंगे। चाहे कोई भी रिश्ते हो जान- पहचान अपने या पराएं उन्हें उनके अच्छे बुरे वक्त में साथ दीजिए। अपने में इतने भी व्यस्त न रहे की सिर्फ किसी काम के लिए मिले। हर रिश्ते में मिठास बनाएं रखने के लिए अपनो से, मित्रों, पड़ोसी सगे- संबंधियों से से बिना मतलब के ही मिलिए। जिनसे भी जुड़े हैं उनमें आत्मीयता होनी चाहिए। जो दिल से मानते हैं उन्हें अपनी अमीरी, पद- प्रतिष्ठा का आभास मत दिलाइए ।बस हर किसी से एक इंसान के रूप में मिलिए और इंसानियत निभाइए। भले ही कह देते हैं आज भलाई का जमाना नहीं, लेकिन अच्छे काम करने में कभी संकोच मत किजिए। ये किसी न किसी रूप में आपके लिए हितकर ही होता हैं ।वही मत किजिए जो आपके लिए सही हैं, वह कार्य भी किजिए जिससे औरों को लाभ और सहयोग मिले। हिस्सा बनिए किसी के सुख दुख में। बस हर वक्त किसी का साथ मत मांगिए अपने काम के लिए।
जहां जरूरत हो साथ देते रहिए, हर समय ये मत सोचिए !की किसी ज़िम्मेदारी को निभाने में आपको क्या मिलेगा ? बस कोई भी मोड़ हो सिर्फ मतलब के लिए ही मत मिलिए । किसी से ऐसे व्यवहार रखिए की किसी को आपका इंतजार हो। आपके साथ बैठने में उन्हे खुशी मिले, आपकों सुनकर कोई प्रेरित हो।
अक्सर आज हम देखते हैं समय के अभाव के कारण किसके जीवन में क्या चल रहा हैं,यह नही जान पाते? जीवन का कोई भरोसा नही कब किसके साथ क्या घटित हो जाएं? आप सोचते रह जाएं अपने किसी दूर रह रहें मित्र, सगे- संबंधी परिचित या करीबी जन से मिलना हैं और बहुत वक्त गुजर जाएं आपको फुर्सत ही न मिलें, और उनके साथ कुछ बड़ी घटना घटित हो जाएं। शायद वो रहे न रहें और बाद में पछतावा हो। इसलिए समय- समय पर अपनो को, रिश्ते को नई ताजगी, अपनत्व की महक देते रहिए। उनके सुख- दुख को जानिए, समझिए ज्यादा नहीं तो कम लेकिन मिलते रहिए। साथ बैठिए। कुछ समय बिताइए बातें किजिए।
जितना हो सकें कोशिश किजिए आपका यह जीवन हर समय किसी के काम आते रहें। ये मत सोचिए! किसी से क्या मिला? बस अपने तरफ से अच्छा दें । कभी महसूस करना जब हम अच्छा करते हैं और उससे किसी के शारीरिक- मानसिक कष्ट दूर होते हैं, उन्हें सुकुन मिलता हैं ।उन्हे कोई खोई हुई खुशी मिल जाती हैं, तब यह आपके जीवन का सबसे पुण्य और बेहतरीन अवसर होता हैं।
जब हम अपनी सोच हर किसी के प्रति सकारात्मक रखतें हैं। खुद के ही स्वार्थ को महत्व न देकर औरों की खुशी के लिए कोई कर्म करते हैं तब आत्म खुशी मिलती हैं। पुण्य कर्म कहीं न कहीं से लौटकर हमारे पास आती हैं। जब हम किसी रिश्ते में या इंसानियत के नाते कल्याणकारी कार्य करते रहते तो हमारे पास भी खुशियां संग्रहित होती हैं, इसे आप देख नहीं सकते लेकिन महसूस अवश्य होता हैं। जब हम किसी का साथ देते हैं तो हमें अपने वक्त में मांगने की जरूरत नहीं, हमारे कर्म व्यवहार ही हमें सहयोग देते हैं।
____________________________________







