डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी (उ. प्र.)।
बेटी दिवस
बेटी से बढ़ कर नहीं, कोई भी है रत्न।
दान योग्य अतुलित मरम, बेटी हीर- सुरत्न।।
यह शोभा है सृष्टि की, अनुपम बुद्धि विवेक।
घर की लक्ष्मी यह सदा, नम्र मनोहर नेक।।
इसके ही सम्मान से, उन्नत हो परिवार।
इसके कारण ही बने, आध्यात्मिक संसार।।
बेटी स्नेह स्वरूप है, दिव्य अलौकिक भाव।
कभी नहीं महसूस कर, बेटी जनित दबाव।।
अहोभाग्य मानो स्वयं, इसका आगम स्तुत्य ।
वंदनीय हैं बेटियाँ, जीवित मूर्ति सुपूज्य।।
बेटी रहती जिस जगह, लक्ष्मी करें निवास।
बिन बेटी के दीखता, हर घर सदा उदास।
बेटी रूप समष्टि से, हो समग्र कल्याण।
बेटी की हर कामना, में है मधुरिम प्राण।।
बेटी का हो संस्करण, मिले उच्च संस्कार।
बेटी पावन आतमा, उत्तम रचनाकार ।।







