मेजर विजित कुमार सिंह शौर्य चक्र, मरणोपरान्त।

Spread the love

 

हरी राम यादव 

   सूबेदार मेजर (आनरेरी)

 

 

 

                     वीरगति दिवस पर विशेष

 

मेजर विजित कुमार सिंह शौर्य चक्र, मरणोपरान्त।

 

नाम अपने अनुरूप गुण को अवश्य विकसित करते हैं, कुछ अपवादस्वरूप लोगों को छोड़कर ज्यादातर ‘यथा नामे तथा गुणे’ की कहावत को अक्षरशः सत्य सिद्ध करते हैं। ऐसा ही एक नाम है मेजर विजित कुमार सिंह, जिन्होंने अपने नाम के अनुरूप आतंकवादियों से लडते हुए विजय प्राप्त की लेकिन वह अपनी विजय के उत्सव को देख नहीं पाए। आज उनके वीरगति दिवस पर उनके साहस और वीरता को हम विजयी मुद्रा में गर्व से देख रहे हैं।

 

मेजर विजित कुमार सिंह आपरेशन राइनो में दक्षिण असम में तैनात थे। 04 अक्टूबर 2001 को मेजर विजित कुमार सिंह को असम के कचेर के नामदैलोंग गांव में 10 – 12 सशस्त्र आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इन्हीं आतंकवादियों को खोजकर मार गिराने की जिम्मेदारी मेजर विजित कुमार सिंह को दी गयी। मेजर विजित कुमार सिंह पूरी तरह से जोखिम को जानते हुए भी अग्रणी स्काउट्स होने का फैसला किया। 04 अक्टूबर 2001 को लगभग 06:00 बजे एक लम्बी दूरी तय करने के बाद गश्ती दल गाँव के बाहरी इलाके में पहुँच गया। गांव में जाने के लिए एक बांस का पुल एकमात्र साधन था जो कि टूटा हुआ था। इस टूटे हुए पुल को उनके दल ने सावधानीपूर्वक पार किया। मेजर विजित कुमार सिंह अपने दल के साथ जैसे ही दूसरे किनारे पर पहुंचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे तभी आतंकवादियों के एक समूह द्वारा पुल से 20 – 30 मीटर दूर धान के खेतों से अंधाधुंध गोलीबारी की गई। उन्होंने जवाबी फायरिंग की और आतंकियों की तरफ धावा बोला।

 

आक्रमण की तीव्रता ने आतंकवादियों को धान के खेतों से एक नाले की ओर भागने के लिए मजबूर कर दिया। साहस का प्रदर्शन करते हुए मेजर विजित कुमार सिंह ने अपने साथी सैनिकों के साथ आतंकवादियों का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्हें पास में देख आतंकवादियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। मेजर विजित कुमार सिंह ने सटीक निशाना लगाकर फायर कर दिया जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी धराशायी हो गया और दो अन्य अपना हथियार तथा गोलियों वाला थैला फेंककर नाले में कूद पड़े।

 

मेजर विजित कुमार सिंह यह जानते थे कि तीनों आतंकवादी घायल हो चुके हैं। अनुकरणीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए वे नाले की तरफ दौड़ पड़े। इसी दौरान धान के खेत में गिरे हुए आतंकवादी ने हथियार उठाकर उनके साथी सैनिक के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मेजर विजित कुमार सिंह आतंकवादी पर टूट पड़े। इस दौरान आतंकवादी द्वारा चलाई गई गोली से उनको घातक चोट लग गयी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, अपने सटीक निशाने से उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया। घातक चोट के कारण मेजर विजित कुमार सिंह मौके पर ही वीरगति को प्राप्त हो गये लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने साथी सैनिकों और अपने दल की जान बचा ली।

 

इस पूरी कार्यवाही में मेजर विजित कुमार सिंह ने कर्तव्य की बलिबेदी पर वीरता और साहस का परिचय देते हुए आतंकवादियों से लड़ने में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके साहस और वीरता ‌ के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

 

मेजर विजित कुमार सिंह का जन्म 06 अगस्त 1976 को जनपद इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के राजरूप पुर में श्रीमती सुनीता सिंह तथा लेफ्टीनेंट कर्नल मुरली मोहन सिंह के यहां हुआ था। इन्होंने अपनी इण्टर तक की स्कूली शिक्षा सेन्ट जोसेफ स्कूल इलाहाबाद, केन्द्रीय विद्यालय पुणे तथा वी एस सी की शिक्षा वाडिया कालेज, पुणे से पूरी की। 06 सितम्बर 1997 को भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन लिया और 17 पैरा फील्ड रेजिमेंट में तैनात हुए।

 

मेजर विजित कुमार सिंह के परिवार में उनके पिता, भाई कर्नल संतोष कुमार और बहन श्रीमती वंदिता सिंह हैं।

 

मेजर विजित कुमार सिंह की याद में इलाहाबाद के राजरूपपुर में एक सड़क का नामकरण किया गया है।

                      

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)