स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने दिलाई मेडिकल छात्रों को चरक शप।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः  दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने दिलाई मेडिकल छात्रों को चरक शप।

 

 

अल्मोड़ा/देहरादून, 04 अक्टूबर 2025ः राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित वर्ष 2025 के मेडिकल छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी में सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को चरक शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरे मनोयोग के साथ करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में अल्मोड़ा से सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रावत के विभागों में अभूतपूर्व कार्य हुये हैं, जिनका लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर नये बैच के एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ दिलाई। डॉ. रावत ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों का योगदान अद्वितीय रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुये एमबीबीएस का कोर्स कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को पूरे लगन व मनोयोग के साथ डॉक्टरी की पढ़ाई पूर्ण कर समाज को अपने पेशे का पूरा लाभ देना चाहिये तभी चरक शपथ का उद्देश्य भी पूरा होता है। डॉ. रावत ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये सभी प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों के साथ ही सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भी तैनाती कर दी गई है। भविष्य में मेडिकल कॉलेज में पीजी की कक्षाएं भी संचालित की जायेगी ताकि यहां से विशेषज्ञ चिकित्सक निकल कर प्रदेश को अपनी बेहतर सेवाएं दे सकेंगे।

 

अल्मोड़ा सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजट टम्टा ने भी नये बैच के एमबीबीएस छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं के लिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत की प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, विधायक प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा सहित मेडिकल फैकल्टी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो