ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत।
अल्मोड़ा विकास खंड ताकुला के अन्दर ग्राम पाटिया में कथित अराजक तत्व और उसके परिवार से परेशान होकर पूरे ग्राम वासियों ने उक्त परिवार का बहिष्कार किया।
अल्मोड़ाः बात करते हैं विकास खंड ताकुला जिला अल्मोड़ा के अन्दर ग्राम पाटिया पोस्ट पाटिया के अन्दर ग्राम वासियों ने बताया प्रधान भावना आर्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निवर्तमान ग्राम प्रधान भावना आर्या पति ललित प्रसाद की अध्यक्षता में कथित अराजक तत्व के खिलाफ न चाहते हुए भी हम लोगों ने मजबूरन कथित अराजक तत्व और उसके परिवार का ग्राम वासियों से गाली गलौच, झूठे आरोप, मार पीट करना, लोगों को परेशान करना और ग्राम वासियों का कहना है कि विगत 20-25 वर्षों में हमने हाथ जोड़कर विनती करके उक्त परिवार को सुधरने के कितने मौके दिए लेकिन इनका परिवार सुधरने का नाम नहीं ले रहा था। आए दिन उक्त व्यक्ति और परिवार से परेशान होकर ग्राम वासियों ने कथित अराजक तत्व और उसके परिवार के खिलाफ सामूहिक बैठक करके बहिष्कार किया जिसमें समस्त ग्राम वासी मौजूद थे ग्राम प्रधान -भावना आर्या, ललित प्रसाद, मनोज टम्टा, सोनू कुमार, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, बन्सी लाल, लीला देवी, उषा देवी, पूजा आर्या, संगीता देवी, गीता देवी, दीपा देवी, रिकी, सविता, सुनीता देवी, मुन्नी आर्या, भगवती देवी, कुन्दन राम, ममता देवी, कमला देवी, आशा देवी, पप्पू सिंह, गोदावरी, कमला देवी, खष्टी देवी, नंदी देवी, जीवन लाल, पूरन राम, राजेंद्र लाल, कैलाश राम, बसन्त लाल, हरीश राम, गोविंद राम, किशन राम, प्रकाश लाल,रघु लाल, मोहन राम, जगदीश राम, बहादुर राम, जगदीश राम, शिवजीत, दिनेश लाल, हेमा देवी, विकी आर्या, रोहित कुमार, महेश लाल, संजय कुमार, बिहारी लाल, दिनेश लाल अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।








