प्रो. डॉ. मंजू वर्मा,
रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़।
5 अक्टूबर 2025
कहां गये मेरे राज सर
मेरे राज सर इस दुनिया से विदा हो कर ना जाने किस दुनिया में चले गये थे। उनके जाने की जितनी पीड़ा थी उस से भी ज्यादा कहीं मन इस बात के लिए अवसाद ग्रस्त था कि हम सब जीवित होते हुए भी राज सर को इन्साफ नहीं दिला सके। उनके साथ हुए हादसे की साजिश को बेनकाब नहीं कर सके। नवाबी शान बान से सराबोर लखनऊ का वो शहर एक समय में हम दोनों को बहुत प्रिय था।
परंतु राज सर के जाने से एक दम सुनसान-वीरान सा लगने लगा था। गोमती के किनारे बने किसी घाट की मिट्टी में मेरे राज सर मिट्टी हो कर विलीन हो गए। राज सर के अस्तित्व की खुशबू से घाट की मिट्टी तो गुलज़ार हो गयी…..और मैं अपने राज सर को खोकर……नवाबों के शहर से शून्य हो कर….चंडीगढ़ लौट आईं। लौटते समय ऐसे लगा जैसे फिर आना होगा….मेरे राज सर जो सदा सदा के लिए लखनवी फ़िज़ाओं में रम-बस गए थे। मेरी रूह का एक हिस्सा तो वहीँ कहीं छूट गया था। आधे-अधूरे वज़ूद के साथ मैं लौट आईं थीं। बहुत बहुत दिनों तक विश्वास ही नहीं हुआ था कि अब मैं अपने राज सर को कभी नहीं देख पाऊँगी। कई दिनों तक यही लगता रहा कि वो कहीं दौरे पर गये हैं बस आते ही होंगे……और फिर आते ही पूछेंगे….” मन्नू तुमने खाना खाया….देखो झूठ मत बोलना…..” और फिर मेरे बिखरे हुए बालों को अपने हाथों से सहलाते हुए कहेंगे….” क्या मन्नू……तुम यहाँ खाना नहीं खाओगी….और मैं वहाँ…….?”
कहां गए मेरे राज सर…..कैसे ढूंढे उन्हें….. जानने के लिए पढ़े…मेरा लिखा सत्य पर आधारित उपन्यास ; जो Amazon पर उपलब्ध हैं
“राज सर आई.पी.एस.”






