संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
पुस्तक विमोचन…?
जिसको ‘पुस्तक विमोचन’ के लिए बुलाया,
उसने ही गलतियों के ‘घावों’ से हैं नहलाया।
क्या? गरज़ थी ऐसी हस्ती को बुलवाने की,
यह आयोजन को धुआं-धुआं सहलाने की।
आलोचनाओं से तो भरा पड़ा है पूरा संसार,
दुर्गम मार्ग से ही तो आती है लेखन में धार।
उनका ये प्रथम प्रयास क्या सोच रहा होगा,
क्यों? आमंत्रित किया खुद कोस रहा होगा।
हे विमोचक खुद भी न बनो इतने आलोचक,
तुम्हें सुनकर श्रोता भी हो जाए स्वयं भौचक।
विश्लेषण करना तो जानता है सारा जमाना,
तय न करना कथाकार के लेखन का पैमाना।







