ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।


गोंडा वजीरगंजः के शीतलादेवी इंटर कालेज प्रांगड़ में बुधवार को 71 वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ एडीएम आलोक कुमार व डीआईओएस ने संयुक्तरूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से की गई। एडीएम ने पिछले वर्ष की विजेता रहीं बेलसर की छात्रा साहनी, कटरा बाजार की काजल व नगरपालिका नवाबगंज की अंजली यादव को मशाल सौंप कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिका की 2सौ मीटर सीनियर वर्ग में नगरपालिका कन्या इंटर कालेज नवाबगंज की छात्रा ज्योति यादव प्रथम, सुभाष इंटर कालेज उमरी बेगमगंज की सोनम को द्वितीय तथा ऐपी इंटर कालेज मनकापुर की संगीता यादव को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग की 2 सौ मीटर दौड़ में एमडीबीएस बेलसर की साहनी प्रथम,जी वी मेमोरियल गोंडा की सौम्या द्वितीय व डीएवी इंटर कालेज नवाबगंज की विनीता यादव को तृतीय स्थान मिला। 8सौ मीटर बालिका वर्ग में सुभाष इंटर कालेज उमरी की सीमा प्रथम, नगरपालिका इंटर कालेज नवाबगंज की रुचि द्वितीय तथा ज्योति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ब्लॉक वर्ग में जिगर के अब्दुल्ला खान प्रथम व सिराज अहमद द्वितीय तथा सुभाष इंटर कालेज उमरी के शौर्य प्रताप सिंह को तृतीय स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में सुभाष इंटर कालेज के कमलेश प्रथम, कृषक समाज कालेज के अखिलेश कुमार द्वितीय तथा एमडीबीएस बेलसर के सत्यम शर्मा को तृतीय स्थान मिला। इसके पहले शीतला देवी इंटर कालेज की छात्राओं अंशिका सिंह, आयुषी सिंह सरस्वती वंदना तथा निकिता, अंशिका यादव, वैष्णवी सिंह व मधु चौहान ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का सत्कार किया जबकि अखिलेश प्रताप सिंह ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। खेल का संचालन जिले के क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा समित के मेजर राजेश द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री अजीत सिंह, जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य राममूर्ति गुप्ता, बलवंत सिंह,पवन कुमार शुक्ल, सर्वजीत सिंह, रमेश गुप्ता,सविता सिंह, संजय सिंह, घनश्याम ओझा, राजेश प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, शीला तिवारी, संदीप सिंह, अंकू सिंह सहित तमाम शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद रहे।







