महाराष्ट्र के ठाणे में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Spread the love

मुंबई। मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों के पास आग लग गई।

ब्रेक बाइंडिंग के कारण लगी आग

मध्य रेलवे (सीआर) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट एस-8 कोच के ब्रेक बाइंडिंग के कारण गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को ठाकुरली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग को तुरंत बुझा दिया गया, साथ ही सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घबरा गए यात्री

सूत्रों के मुताबिक, पहियों से भारी धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और रुकते ही बाहर निकलने लगे।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत छोटी आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके इसे तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन 20 मिनट बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट देरी से सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।

ब्रेक बाइंडिंग से ऐसे लगती है आग

बता दें कि ब्रेक बाइंडिंग प्रक्रिया में ट्रेन के ब्रेक पहियों से जाम हो जाते हैं। इससे भारी धुआं निकलता है, जिससे कभी-कभी अधिक गर्मी के कारण आग लग जाती है। ठाकुरली मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि