
लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर छत्तीसगढ़।
प्रेरक विचार
“”””””””””””””
ठंड की रात
“””””””””””””””'”‘””””
कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, रात के लगभग बारह बजे थे ।पड़ोस में मुसलमान परिवार रहते हैं, वे दरवाजा खटखटाए ..पहले तो हम डर गए,
पता नही कौन हैं, इतनी रात को? फिर बताएं पड़ोसी हैं हम, तब हमने सोचा! जरूर कोई परेशानी होगी जाकर हम दरवाजा खोले तो
उन्होंने कहा—–एक घंटे से आवाज दें रहे हैं, आप लोग सुनते ही नहीं। हमने पूछा क्या हुआ? फिर वे बताएं सौभाग्य की बात हैं घर के पास ही बछड़े का जन्म हुआ हैं।
हम लोग शादी घर से जैसे ही आएं, तब देखे बछड़े को, तो सोचा ठंड का समय हैं और इनकी सुरक्षा जरूरी हैं। हम सब मिलकर चारों तरफ से घेरा कर दिए ठंड से बचने के लिए। आसपास कुत्ते- बिल्ली और सुअर हैं जो इनको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे,इसलिए हम सभी यही बैठे हैं, और इनकी देखभाल कर रहे हैं सोचा! आप लोगो को भी बता दे “गौ तो माता हैं,”इनकी रक्षा करना हम सबका फर्ज है,और आप लोग भी दर्शन कर लें इस वजह से जगा दिए”।……ठंड तो बहुत थी,रात भर कोई बोरी लाते उनको ढकने के लिए,तो कोई डंडा– पकड़कर अन्य जानवरों से उनकी रक्षा करते।
आपस में बातें करते कब रात बीत गई पता ही नही चला? सुबह उनके मालिक का पता कर उसे बुलाकर सब बातें बताएं, तो बोले—-आज के समय मे इंसान ही इंसान की सहायता करने से कतराते हैं, आप लोग मुसलमान होकर भी एक जानवर के प्रति इतना सेवा भाव रखे जो सच्ची मानवता का प्रतीक है, और उन्हें धन्यवाद दिए तो उन्होंने कहा—-जाति और धर्म से बड़ा होता हैं मानवता। अगर हमारे परिवार में किसी का जन्म होता तो भी हम वही करते ।गौ भी तो माता ही हैं ये तो हमारा फर्ज हैं, धन्यवाद की जरूरत नही फिर गाय और बछड़े को लेकर वे चल दिए।
बहुत यादगार रहा वो रात, जिसमे एक दूसरे के प्रति सेवाभाव और हर जीव-जंतु के प्रति दया-करुणा, स्नेह का असीम भाव था। काश! हम इंसानों मे भी वही सोच हमेशा बनी रहे तो कितना अच्छा होता”।।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””‘”””””






