धरती से चांद तक का सफर।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री 

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम

रायपुर छत्तीसगढ़।

 

 

 

                          आलेख

                          ———

 

धरती से चांद तक का सफर।

 

धरती से आसमान को छू लेने की कल्पना तो सभी ने की थी। चांद को पा लेने की जिद एक छोटे बच्चे भी करते हैं लेकिन कभी वहां तक सच में पहुंच जाएंगे ये सोचना वाकई अद्भुत और स्वर्णिम पल हैं। सपने देखना कोई बुरी बात नहीं, पर उसे सच करने का प्रयास करने से ही वह पूरे होते हैं। ब्रम्हांड के रहस्यों को जानने की उत्सुकता सदियों से हर किसी के मन में रहीं हैं, वहां- क्या हैं, क्यूं हैं, और कैसे हैं? जहां प्रश्न का निर्माण होता हैं, वहीं उत्तर ढूंढने के लिए मस्तिष्क सक्रिय हो जाती हैं।

मनुष्य की आवश्यकताएं अनंत होती हैं। समय के अनुसार सुख-सुविधा के लिए हम विभिन्न प्रकार की सोच रखते हैं, काश! ऐसा होता कितना तो अच्छा होता, अगर हमारे पंख होते हम उड़ पाते, इन्हीं सब असंभव लगने वाली बातों का आविष्कार होता हैं- विज्ञान के जादू से,जहां हर सपने साकार होते हैं। कहते हैं तकनीकी के आने से मानव के जीवन में बदलाव आया हैं। आधुनिकता की चकाचौंध में सभी डूब गए हैं, सभ्यता और संस्कृति को भूल रहें हैं, पश्चिमी संस्कृति का अनुकरण कर रहें हैं।

अपने दिमाग पर जोर डाले तो पता चलेगा कोई भी आविष्कार मनुष्य के विकास के लिए किए जाते हैं। प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए की जाती हैं। गलती विज्ञान का नहीं हमारी छोटी सोच का हैं। किसी भी बात के दो पहलू होते हैं- उपयोग व दुरुपयोग। संकुचित सोच और ज्ञान की कमी के कारण, हम उसे सही दिशा में ले जाने की बजाएं, मनोरंजन और समय काटने के लिए उन चीजों में दिमाग़ खपा देते हैं, जहां नहीं लगाना चाहिए। जबकि प्रगति की दौड़ में आगे जाने के लिए आविष्कार और विज्ञान का अध्ययन, मानव के लिए बहुत ही उपयोगी हैं

सोचिए! अगर विज्ञान नहीं होता कोई आविष्कार नहीं होते, तो क्या होता ? वही अज्ञानता के अंधकार में हम डूबे रहते।अगर आदिम युग से आधुनिक युग में न आते और इतनी सुख-सुविधा पूर्ण जीवन नहीं होती, हर काम आसानी से नहीं हो पाते।कंदमूल और कच्चे मांस खाकर रहने वाले मनुष्य, तकनीकी के प्रयोग से ही आज अपनी सभ्यता और संस्कृति को समझे- जाने और उसे जीवित रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।

एक फिल्मी गीत- जों आज भी गुंजित होती हैं कानों में, जो आज चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पूरी तरह से फिट बैठती हैं। मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती हैं। मायूसी के माहौल से निकलकर कुछ नया करने और सोचने के लिए प्रेरित करती हैं पूरी तरह से वास्तविकता हैं। इस गीत में-“छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी..चांद के दर पर जा पहुंचा हैं आज जमाना”। कल और आज में बहुत अंतर हैं ।पहले सिर्फ कल्पना करते थें उसे साकार करने के कोई साधन नहीं थे। आज हम उसे करके दिखा रहे हैं इसलिए पुरानी दुख भरी बातों को भूलकर, अफसोस के लम्हों से निकलकर आज पर ध्यान एकाग्र करें और बेहतर परिवार- समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए अवलोकन- अनुसंधान और सर्वेक्षण करते रहें।

धन्य हैं यह भारत देश जहां ज्ञान की ज्योति जलाकर, हमारे उच्च शिक्षित प्रबुद्ध लोग हमारी सोच को विस्तार देने के लिए, कई विकल्प ढूंढ निकालते हैं। निर्माण के कार्य करें, जोड़ने का गुण सीखे, अपने वैज्ञानिक सोच को बढ़ाइए। नई खोज का मानव के हित की दिशा में प्रयोग करते रहिए। विज्ञान से हमें यही प्रेरणा मिलती हैं।

गर्व हैं हमें उन हुनर मंद वैज्ञानिकों पर, जिन्होंने धरती से चांद तक का सफर तय करने के लिए इतने महान कार्य किए। उनके अथक परिश्रम से आज भारतीय इतिहास के एक नए स्वर्णिम युग का प्रारंभ हुआ।

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरे देश की जनता के मन में बहुत ही उत्साह थी ,सबकी नजर चांद पर थी जानने की इच्छा थी क्या होगा?सबकी दुआ से अभियान सफल हुआ। चंद्रयान 3 चांद पर खोज करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन हैं।

चंद्रयान 3 का लांच सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्री हरिकोटा से 14 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को भारतीय समय दोपहर 02.35 बजे हुआ।यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय के अनुसार सायं 06.04 बजे के आसापास सफलता पूर्वक उतर चुका हैं। इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया।

इसरो ने चंद्रयान -3 मिशन के लिए तीन उद्देश्य मुख्य रूप से निर्धारित किए-लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना। चंद्रमा पर रोवर की विचरण क्षमताओं का अवलोकन और प्रदर्शन।चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझने और उसके विज्ञान को अभ्यास में लाने के लिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों मिट्टी पानी आदी पर वैज्ञानिक प्रयोग करना।

चंद्रयान 3 की सफलता से अंतरिक्ष विज्ञान में विकास की क्षमता हासिल होंगी। इसके साथ वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग में अपनी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनेक अद्भुत कार्य होंगे इसके माध्यम से, साथ ही भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

इसरो ने लैंडर मॉडयूल में महत्वपूर्ण पेलोड स्थापित किए हैं। इनमें एक हैं रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाऊंड हाईपरसेंसिटिव आयनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर या संक्षेप में कहें तो रंभा यह डिवाइस चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा घनत्व की जांच करेगा. यानी यह वहां आयनो और इलेक्ट्रानो के स्तर और समय के साथ उनमें होने वाले बदलावों का अध्ययन करके जानकारी इकठ्ठा करेगा।

लैंडर में स्थापित एक और महत्वपूर्ण उपकरण चंद्रमा की सतह के तापीय गुणों का अध्ययन करेगा. लैंडर में लगा एक और प्रमुख उपकरण आईएलएस यानी इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सिस्मिक एक्टिविटी. यह चंद्रयान3 लैंडर स्थल पर होने वाली भूकंपीय गतिविधि की जांच करेगा.यह भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों की मौजूदगी और निवास के लिए एक महत्त्वपूर्ण घटक हैं।

टेक्नोलॉजी प्लेटो की गति के कारण प्रतिदिन पृथ्वी पर सैकड़ों  भूकंप आते है। भूकंप की पहचान सिस्मोग्राफी से ही होती हैं। यही स्थिति चंद्रमा पर भी हैं चंद्रमा पर आने वाले भूकंप भी चंद्रमा की सतह पर आते हैं. अगर भविष्य में चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाई जानी है तो सबसे पहले भूकंपीय गतिविधि का अध्ययन किया जाना चाहिए। इसलिए यह उपकरण चंद्रयान -3 के लैंडिंग स्थल पर भूकंपीय गतिविधि का अध्ययन करेगा और चंद्रमा की परत और आवरण की जांच करेगा।

विज्ञान का अध्ययन वैज्ञानिक सोच और नए आविष्कार से ही दुनिया की तस्वीर बदली जा सकती हैं। मानव जीवन को नित नए उड़ान दी जा सकतीं है इसलिए जरूरी हैं आने वाली पीढ़ी तकनीकी ज्ञान के लिए तत्पर रहें, विनाश के लिए नहीं ।विश्व समुदाय में शांति-सद्भावना, सुरक्षा- समन्वय, भाईचारे और चारों ओर सुख- समृद्धि की वर्षा हो इसके लिए एकजुट होकर सोचें। बम- बारूद, अणु-परमाणु और हथियार से विनाश के बीज मत बोइए। आज तिरंगा फहरा दिया, हमारे वैज्ञानिकों ने चांद पर इस बात का गर्व पूरे हिन्दुस्तान को हैं।

———————————————————-

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)