डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
काव्य चालीसा
दोहा
साहित्यिक रचना सुखद, मधुर भाव अभिव्यक्ति।
यह वैचारिक विश्व है, कवि की मधु अनुरक्ति।।
यह प्रिय अनुभवसिद्ध है, मृदुल भव्य व्यापार।
इसमें अमृत रस भरा, मृत्युंजय आकार।।
चौपाई
स्वयं लोक में घूमा करता।
सकल सृष्टि को चूमा करता।।
मोहक पावन शुभ बड़- भागी।
कविता के प्रति नित अनुरागी।।
कवि का मुकुट पहन कर लिखता।
व्यास पीठ पर बैठ दमकता।।
कहाँ -कहाँ वह विचरण करता।
पद सरोज कण – कण पर पड़ता।।
बना हुआ वह न्यायलय है।
कल्याणी प्रिय शिव आलय है।।
जन- जन से वह मिलता रहता।
सुंदर बनने को वह कहता।।
छंदों के लेखन में माहिर।
नूतन छंद सहज जग जाहिर।।
नवाचार का वही प्रणेता।
कविता का प्रिय उद्भट नेता।।
सबके मन- दिल में वह रहता।
घटनाओं को हर पल भजता।।
पंख लगाये वह चलता है।
स्वर्णिम जग रचता दिखता है।।
दोहा
निर्मल निर्छल कवि हृदय, स्वयं ब्रह्म साकार।
सगुण दिव्य मोहक विमल, शारद रचनाकार।।






