लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर छत्तीसगढ़।
प्रेरक विचार
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं।
“””””””””””””‘””””””””””””””””””””””””””
करुणा नाम की एक लड़की जो बहुत पढ़ी- लिखी थी। चूंकि सामान्य परिवार से थी, उसकी इच्छा थी की शासकीय नौकरी करें।उसी समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए वैकेंसी आया, वह सोची! जब तक कोई और जॉब नही मिल जाता, इसमे फॉर्म भरकर देख लेती हूं। वह घर वालो से सलाह मशवरा कर कोशिश की, उसमें चूंकि सभी योग्यता थी तो उस पद पर उसकी नियुक्ति हो गई। वह अपना कार्य मन लगाकर करने लगी, पर कुछ दिन में ही परेशान हो गई।
क्योंकि इस विभाग में आएं दिन ड्यूटी लगता जैसे- स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन, पालिका, महिला एवम बाल विकास में कोई न कोई हर दिन प्रशिक्षण होता।
वह सोचने लगी! तनख्वाह तो कुछ नही काम बहुत ज्यादा हैं। फिर भी कुछ न करने से कुछ करना बेहतर हैं, यहीं सोचकर करती रहीं। एक दिन विश्व स्तनपान दिवस पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर वह आई। जिसमें महिलाओं से संबंधित समस्या, शिशु संरक्षण की जानकारी दी गईं थीं। वहाँ से आकर वह अपनी मां से बोली एकदम उदास होकर ये प्रशिक्षण मेरे किस काम के, कैसे समझतें नही? शादी-शुदा महिलाओं की सब जानकारी हमें क्यों देते हैं? इतना कहकर वह चली गई। एक दिन उसके पिता जी की तबियत खराब हो गई, उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया रात भर वहीं रहे। उसी रात वहां एक गर्भवती महिला आई जो बाजू रूम में थी।
दूसरे दिन सुबह पिताजी का स्वर्गवास हो गया।
वहीं उस महिला का उसी समय बेटा हुआ। फिर किस्मत का खेल देखिए! उस दिन भारत बंद हुआ था, डॉक्टर को अर्जेंट केस में बाहर जाना पड़ा। एक नर्स थी देखभाल में, वो भी किसी अन्य मरीज को देखने अलग रूम में गई थी।उसका बच्चा बहुत रो रहा था बहुत देर से चुप नही हुआ। तो करुणा का ध्यान उधर ही गया उसके परिवार में सभी रोना- धोना कर रहे थे। वह उस महिला के पास गई, और बोली ! आपका बच्चा इतना रो रहा हैं, उसे स्तनपान क्यूँ नही कराती, तुम्हें पता नही शिशु के जन्म के बाद ही स्तनपान कराना चाहिए ? वह महिला बोली कैसे कराऊँ, एक बूंद भी दूध नहीं आ रहा बोलकर वह रो पड़ी? करुणा ने तुरंत ही उसकी मदद की। उसे प्रशिक्षण में सब जानकारी दी गई थी ऐसी स्थिति में क्या करना हैं उसकी कोशिश से तुरंत ही दूध आया और बच्चे को स्तनपान जैसे ही कराई बच्चा चुप हो गया। उस महिला ने उसे धन्यवाद दिया और कहा-आज समय पर आप मेरे लिए भगवान बन आई हो, मेरे बच्चे की जान बचाई हो। मैं ये उपकार कभी नहीं भूलूंगी कहीं और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम की। तब उसे महसूस हुआ मैं जिस पद पर कार्यरत हूँ वह सर्वश्रेष्ठ हैं। जिसमें मानवता की सेवा हैं मैं बहुत सही जगह हूँ। कहकर अपने पिताजी के पास आई, जहाँ उसे घर ले जाने की तैयारी रहे थे। उसकी आँखें नम थी फिर भी एक सुकुन उसमें दिखाई दें रहा था मैंने आज किसी की मदद की “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हैं “। यह उसने अच्छी तरह अपनी दिमाग में भर लिया और अपने कर्म पथ पर चल पड़ी।।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””







