डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
विश्वासघात
जो विश्वासघात करता है।
नहीं पाप से जो डरता है।।
वह कायर निकृष्ट मरघट है।
अति दूषित निचाट करवट है।।
पहले वह विश्वास जमाता।
मीठे बोल सुनाता जाता।।
लगता जैसे अति घनिष्ट है।
करे प्रदर्शन बहुत शिष्ट है।।
मिलकर अच्छी बातें करता।
प्रिय शुभ चिंतक बनकर रहता।।
भाई जैसा बनना चाहे।
देता समय कभी अवगाहे।।
किन्तु अचानक धोखा देता।
हृदय तोड़ भाग वह लेता।।
पहुँचाता है हानि अभागा।
सदा अधर्मी कुंठित कागा।।
”नया अध्याय” समाचार पत्र
डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।
महापुरुष
महापुरुष आदर्श दिव्य हैं।
उनकी कुटिया सदा पवित्र।
सदा प्रेरणा स्रोत भव्य हैं।
ये समाज का शिक्षण करते।
उपदेशों के प्रिय भंडार।
उत्तम राह दिखाते रहते।
आत्मलीन शुभ भजनानंदी।
सहज अलौकिक पावन भाव।
ईश्वर के गुणगायक नंदी।
लोकहितैषी बने विचरते।
जग ही इनका सच्चा धाम।
हरी – भरी जगती को करते।
नहीं किसी से कोई याचन।
रहता उर में सच्चा स्नेह।
जनहित हेतु सहज प्रभु गायन।
आत्मोद्धार हेतु जीते हैं।
मन में सबके प्रति कल्याण।
सुख पहुंचा कर दुख पीते हैं।
जग को ब्रह्म रूप बतलाते।
सकल धरा ईश्वर का गेह ।
अध्यात्मिक शिव भाव जगाते।







