लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम
रायपुर(छ. ग.)
आलेख
————-
इक उम्मीद पर ही ठहरती हैं जिंदगी ।
रिश्तों के माया जाल में जब तक हम होते हैं, कुछ खट्टी-मीठी बातें हमसे होकर रोज गुजरती हैं। रिश्तों के आभाव में जीवन की कल्पना ही व्यर्थ हैं। एक प्यार भरा आशियाना जहां हर थकान मिट जाती हैं। दुनिया जहान की सैर कर लीजिए लेकिन एक समय के बाद घर की दहलीज अपनी ओर खींच ही लेती हैं अपनो की।जब तक रिश्तों में प्यार की गहराई होती हैं जिंदगी जन्नत लगती हैं। हर छोटी -बड़ी खुशी यादगार हो जाती हैं, क्योंकी प्रीत की डोर मजबूत होती हैं। हर लम्हें यूं ही हसींन हो जाते हैं, जुड़ जाता हैं एक आत्मिक लगाव हर सदस्य से। अपनेपन के ही भाव हैं जिनकी बदौलत जिंदगी खुबसूरत लगती हैं। इक उम्मीद पर ही ठहरती हैं जिंदगी। अपने गर साथ हैं तो हर दिन खुशियों की सौगात हैं। हर कोई चाहते हैं कभी छूटे न रिश्तेदारी, टूटे न कहीं सांसों की ये डोरी, खोने का अपनो को जो अंजान भय होता हैं बहुत ही भयंकर होता हैं। कोई नहीं चाहते किसी से जुदा होकर जीना, दस्तूर जिंदगी के, कभी-कभी समझ से परे ही होते हैं। बिना उलझाए दर्द दिए सहजता से जीने नहीं देती।
सांसारिक बंधन से पूर्णतः विरक्त हो पाना संभव नहीं। इसके लिए या तो एकांत में जाकर कठिन तप करना पड़ेगा या सब कुछ छोड़कर सन्यासी बन ईश्वर की सच्ची साधना। तभी आप इस मायावी जाल से निकल पाएंगे। लेकिन हर किसी के लिए यह हो पाना सरल नहीं सबकी अपनी सोच और जीवनशैली हैं। इस संसार में आए हैं और दायित्व का निर्वहन न कर मोक्ष की कामन करें तो वह सिर्फ स्वार्थ पूर्ति ही होंगी। इसलिए आत्मकल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहते हुए अपने विभिन्न कर्तव्य को करते रहें। मन को शांत सागर बनाकर बहते रहें अविरल। जिसमें से दुर्गुणों की गंदगी बहती रहे रुके नहीं। रुकने से ही ईर्ष्या-द्वेष छल-कपट क्रोध बैर भाव का जमाव मन- मस्तिष्क में होता हैं।
ईश्वर का ध्यान चिंतन कर जितना हो सकें ख़ुद में शुद्ध सात्विक विचारधाराओं का संग्रहण करते रहें। धीरे ही सही कोशिश करें एक दिन आप देखेंगे एक अलग आलौकिक आंनद की आप अनुभूति करेंगे। जरुरी नहीं परमात्मा को पाने के लिए तीर्थधाम ही करें या साधु पंडित बन दिन-रात पूजा पाठ कर भगवान को खुश करने का प्रयास करें। मन में किसी प्रकार की ग्लानि न रख प्रेमपूर्ण हृदय से मानवता के हित के लिए आप कार्य करते है जैसे- भूखे को भोजन देना, किसी गरीब की मदद करना, मरीज की सेवा, मुश्किल वक्त में साथ देते हैं और किए हुए किसी परोपकार के लिए दिखावा न कर अपना हर सुख-दुख स्वीकार कर ईश्वर के न्याय पर विश्वास रखते हैं। तब उनकी सच्ची आराधना होती हैं। जब आपका मन सांसारिक गतिविधियों में रहते हुए भी अशांत न हो तब समझ लेना आपने परमार्थ को प्राप्त कर लिया। अर्थात् जीवन का प्रमुख उद्देश्य क्या हैं जिसके लिए आप आए हैं क्या आप उसे कर पा रहे हैं? यदि हां तो आपका जीवन सार्थक हो गया और नहीं तो भार स्वरूप हैं आप इस धरा पर।
संसार में रहकर भी कैसे हो आत्म-कल्याण के मार्ग प्रशस्त जीवन और मृत्यु के इस अंजान सफर में हम दिग्भ्रमित हो जीते हैं। जब सब कार्य सहजता से हो जाते हैं, और सुख के पल होते हैं उस वक्त हम उसी में डूब जाते हैं। सांसारिक भोग में लिप्त हो अपने कर्तव्य पथ से हटकर निज स्वार्थ के लिए कोई भी अनैतिक कार्य करने में संकोच नहीं करते। मृत्यु अटल सत्य हैं जो कभी भी आ सकती हैं। इस बात को याद नहीं रखते यही वजह हैं की भोग विलास से बुद्धि नष्ट हो जाती हैं। और अंत में पछतावा होता हैं ।जब कर्मो के दंड मिलते हैं तब याद करते हैं हम जगत के पालनहार को।
मृत्यु अर्थात सदा के लिए सो जाना ही नहीं होता घुट-घुटकर जीना, किसी भयंकर बीमारी से पीड़ित होना,मन में किसी के प्रति भयंकर नफरत पालना, नशे में हर वक्त चूर रहना, हमेशा दुख का बोझ लेकर घूमना भी नरक तुल्य जीवन हैं। जो मृत्यु के समान ही हैं। बुरे कर्म की सजा तो मिलती ही हैं चाहे किसी भी रूप में हो।इसलिए ख़ुद को जितना हो सकें हर बुराई से दूर रखें। मौत का भय निकाल दीजिए मन से और जो जिंदगी हैं उसे संवार लीजिए अपने नेक कार्य से। हर चीज तय हैं कब क्या होना हैं? आप श्रेष्ठ भूमिका का निर्वहन करते रहिए बिना किसी चिंता के।
अगर मनुष्य जन्म लेकर हम इस मोहमाया की दुनिया में रहकर भी हृदय की गहराइयों से हर रिश्तों को निभा लेते हैं, किसी की व्यथा सुनकर द्रवित हो उसे सांत्वना और अपनापन देते हैं, मन में कभी बदले के भाव नहीं होते, भौतिकता से दूर सादगी भरी जिंदगी अपनाते है, अपनी सभ्यता संस्कृति का खयाल करते हैं, किसी से उम्मीद किए बिना अपने कर्म पथ पर जब हम अग्रसर होते हैं। तब मन की सारी नकारात्मक भाव नष्ट हो जाते हैं और कोई भी निराशा दुख -दर्द हमे हरा नहीं सकती .आत्मिक बल प्रदान करती हैं ज्यादा लगाव ही दुख की ओर जाने का मार्ग खोलती हैं। स्वाभाविक बात हैं जिनसे हम जन्म से जुड़े हैं खून के रिश्ते हैं उनसे आत्मिक और असीम लगाव होता ही हैं। समय के साथ हम इतने अधिक व्याकुल होते हैं उन्हे खोना नहीं चाहते और किसी होनी- अनहोनी के शिकार अपने ही हो जाएं तो स्थिति आपकी बहुत नाजुक हो जाती हैं, संभलना मुश्किल होता हैं।
यही वजह हैं की लगाव जितने अधिक होगें इस माया नगरी में हम भटकते ही रहेंगे ।इसका एक मार्ग हो सकता हैं, धीरे ही सही लेकिन काम करते चलें। अपनो से करीबी और प्रिय लोगों से अधिक लगाव, उम्मीद को, अपने हर फर्ज बड़ी शिद्दत से निभाएं। आसान नहीं होता अपनो से मानसिक रूप से अलगाव कर पाना।लेकिन नामुमकिन नहीं जिस दिन आप ऐसे कर पाने में सक्षम होंगे उस दिन सही अर्थों में आत्मा से रिश्ते जुड़ेंगे और आत्मा की आवाज़ ही एकदम सही होती है। जिससे जनकल्याण और वसुदेव कुटुंबकम् क भाव स्थापित कर लेंगे और कुछ लोगों तक सीमित न होकर संसार के समस्त लोगो से पारिवारिक भाव से जुड़ पाएंगे।तब आपको किसी से बिछड़ने और उम्मीद टूटने का भय नहीं हो पाएगा और जीवन की सार्थकता सफ़ल हो पाएगी।
ऐसी भी स्थिति आती हैं जब हम कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं तो कई परेशानी आती हैं। कभी- कभी अति अवसाद से मन घिर जाता हैं। कोई भी काम सफ़ल नहीं होता या अन्य कोई निर्णय लेने में हम असमर्थ होते हैं जब परेशान हो किसी बात को। लेकर उस स्थिति में कुछ देर शांत बैठे और अपनी अंतरात्मा से बात करे। जो भी आपके मन में है सब कह दे ऐसा करने पर आपको समस्या के हल स्वयं मिलेंगे। आपकी आत्मा से एक आवाज़ आएगी और खुद को एकदम सहज महसूस करेंगे और नए विकल्प मिलेंगे। अक्सर जब हम परेशान होते हैं तो किसी दूसरे के पास परेशानी कहते हैं जिससे पहले की अपेक्षा अधिक उलझ जाते। इसलिए दुख व परेशानी को लेकर इधर- उधर भटकने की बजाय अपनी हर बात आत्मा से जोड़कर परमात्मा से कहें, सफलता के मार्ग सदैव खुलते ही रहेंगे।
———————————————————-






