संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
सुविधा बनी दुविधाएं
गांव में ही कियोस्क सुविधा चालू रहे तो किराया और समय दोनों की ही बचत होगी
कियोस्क सेंटरों पर आम नागरिक परेशान
कानड़ : सरकार ग्रामीण अंचल तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य बैंकिंग केंद्र संचालित कर रही है ताकि ग्रामीण को अपने गांव में ही बैंकिंग सेवाएं मिल सके लेकिन जमीनी स्तर से देखा जाए तो इसके विपरीत देखिए। ग्रामीण अंचलों के नाम पर जारी की गई कियोस्क आईडी अब नगर में संचालित हो रही है जिससे ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है।
कानड़ नगर की एकमात्र राष्ट्रीय एकीकृत बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के बाहर संचालित कियोस्क केंद्रीय ग्रामीण के लिए रहा के माध्यम बनने की बजाय परेशानी का कारण बन गई है।
जिन संचालकों को ग्रामीण अंचलों में सेवा देने के लिए उसके आईडी जारी की गई थी वह अब नगर में ही दुकान खोलकर व्यवसाय कर रहे हैं ग्रामीण अनार सिंह पेपा बाई धुली बाई सुगना बाई और भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें छोटी राशि₹500 या ₹1000 निकालने के लिए कानड़ आना पड़ता है पहले गांव में ही एक संचालक अंगूठा लगाकर राशि दे देता था लेकिन अब वहां सेवा बंद हो चुकी है ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में ही कियोस्क सुविधा चालू रहे तो किराया और समय दोनों की ही बचत होती है कहीं बुजुर्गों ने बताया कि सरकारी पेंशन राशि निकालने के लिए भी अब उन्हें नगर तक आना पड़ता है जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिन कियोस्क संचालकों को ग्रामीण अंचलों के लिए आईडी दी गई है लेकिन वह नगर में ही बैंक के बाहर या आसपास बैठकर संचालन कर रहे हैं।
इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए साथ ही बैंक के द्वारा आईडी जारी करने के बाद स्थान का निरीक्षण क्यों नहीं किया जाता है यह भी सवालों के गहने नहीं है पूर्व में हो चुकी है गड़बड़ी जानकारी के अनुसार पूर्व में बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े एक कियोस्क को केंद्र पर ग्राहकों के अंगूठे का निशान लेकर धोखा दाढ़ी से पैसे निकाले जाने की शिकायत भी सामने आ चुकी है कुछ मामले थाने तक पहुंचे लेकिन फिर भी संचालकों को एक से अधिक आईडी देकर पास ही संचालन की अनुमति दी जा रही है।
बैंक ऑफ़ इंडिया
मोहम्मद इमरान शाखा प्रबंधक का कहना है कि हमने ग्रामीण अंचल की जो आईडी कानड़ मेरे आस-पास चला रहे उनको पहले भी नोटिस दिए थे एक बार फिर देंगे अगर सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
नेटवर्क समस्या या बहन कहीं संचालक ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क समस्या का हवाला देकर नगर में सेंटर चलाने का तर्क देते हैं जबकि जिन गांवों में पंचायत व अन्य डिजिटल कार्य सुचारू रूप से हो रहे हैं यहां नेटवर्क समस्या का बहाना तर्कसंगत नहीं लगता है बैंक से जारी आईडी उसी स्थान की लोकेशन पर सक्रिय की जाती है इसके बावजूद संचालक बाद में नगर में स्थानांतरित होकर कार्य कर रहे हैं बैंक इस बारे में क्या कदम उठाती है ग्रामीणों में प्रशासन और बैंक अधिकारियों से मांग की है कि ग्रामीण अंचलों के नाम पर नगर में संचालित कियोस्क सैंटरो की जांच की जाए और नियम विरुद्ध पाए जाने वाले संचालक को की आईडी तत्काल निरस्त की जाए।







