अपने जीवन के रणभूमि के कुशल योद्धा बनिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम

रायपुर(छ. ग.)

 

 

 आलेख

   “”””””””””””””

 

अपने जीवन के रणभूमि के कुशल योद्धा बनिए।

 

 

जिंदगी वैसे तो जीने के लिए मिली हैं, हर लम्हों में जिंदगानी हैं।जीवित इंसान ही सपने देख सकतें हैं उनमें रूचि, उत्साह, लगन और जिज्ञासा होती हैं। हर एक वह चीज जिससे उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं उसे देखने- सोचने और पाने के लिए वे बेचैन रहते हैं। खुश रहना ही हर इंसान की पहली चाहत होती हैं, अपनो के साथ हर पल को भरपूर और आनंदित होकर गुजार लेने की ईच्छा भला किसकी नहीं होगी?मन में एक ही समय में कई प्रकार की सोच उत्पन्न होती हैं ।

कोई नहीं चाहते की दुख की नदिया ही बहती रहें उनके जीवन में। एक सुकुन, अपनेपन और सुखद माहौल में हर कोई सुंदर एहसास के साथ रहने की उम्मीद करते हैं। यही तो विशेषता हैं हर परिस्थिति में सामंजस्य -समझौता और संतुलन बनाकर चलते हैं ।क्योंकि उनमें दिल- दिमाग, सक्रियता और जागरूकता हैं, जो उन्हें हर पल प्रेरित करती हैं ।मौत तो बाद में आएंगी पहले इस जिंदगी को अपना तो बना लें, कुछ देर मुस्कुरा लें, जो बसे हैं इस ह्वदय में उनके साथ फुर्सत के कुछ पल तो बिता लें। अगर अपनो के लिए लगाव नहींं होता हैं, दिल किसी के लिए धड़कता नहीं, परवाह नहीं होती किसी को किसी की, यादों से स्पर्श नहीं होते तो सोचिए! तन्हा, बेनस लाचार, बेसहारा कब तक जी पाते।

याद रखिए! हर एक क्षण वीरान होता हैं अपनों के बिना। इसलिए जब तक जीवित हैं काम-क्रोध, भोग-विलास घमंड में मत गुजारिए जिंदगी। क्योंकि-जो औरों के लिए त्याग- तपस्य, समर्पण करते हैं, खुद कष्ट सहन करते हैं, लेकिन किसी के दुख का कारण नहीं बनते। निस्वार्थ रहते हुए सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं, वे कोई साधारण मनुष्य नहीं दिव्य आत्मा हैं। जो हर किसी के नसीब में नहीं होते।पुण्य कर्म के फल हैं की इस षडयंत्र से भरी दुनिया में कोई तो हैं जिनकी सोच और कर्म आपके हित में हैं। जो सम्मान करतें हैं ,समझते हैं और सच में रिश्ता निभाते हैं। आपके लिए वफादार हैं, धोखा नही कर रहें।

आज के समय में पल भर देर नहीं करते लोग अपना व्यवहार बदलने में। देखकर भले ही आश्चर्य होता हैं- जमीं -जायजाद, वसीयत, वसीयत धन- दौलत के लिए एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जातें हैं। आज के माहौल में नफ़रत, झूठ, षड्यंत्र की अधिकता हैं सच्चे और अच्छे इंसान से ज्यादा उन्हे दिखावे और ढोंग की जिंदगी जीने, भौतिक सुख सुविधा की हैं। इसलिए ज्यादा भावुक होने से भी बहुत तकलीफ़ का सामना करना पड़ता हैं।

अगर सोचे तो बहुत से काम अधूरे हैं। समय कम और अनंत इच्छाओं को खुद में समेटे हैं। हर एक सांस में जिंदगी हमें मौका देती हैं। सोचिए ! कितना कीमती हैं हर एक लम्हा जो गुजर रही हैं। पर हम एक सार्थक, श्रेष्ठ और उस महान कार्य को करने में कदम बढ़ाने की बजाएं उलझे हैं। सोच में डूबे हैं, सिर्फ कल्पनाओं में खोए हैं। निर्णय करना बेहद जरूरी हैं। इस पल को ही जीना हैं तो आत्मा की आवाज सुनिए! क्यूं न बाह्य आडंबर से दूर एक सुंदर सोच को विस्तार देने, मानव मात्र की भलाई के लिए आगे बढ़े। किसने क्या, क्यूं और कब कहां इस बात से जितना अधिक दूर रहेंगे?उतने ही हम अपनी मानसिकता का सही उपयोग कर पाएंगे।

भूल-सुधार, सहयोग और विरोध के बीच ही एक नया राह बनाइए। ये मत सोचिए! बाधाएं कितनी हैं कैसे पार करेगें? इस जीवन के रणभूमि के कुशल योद्धा बनिए। डरिए मत आपके विरोध में कौन खड़े हैं ?बस अपने लक्ष्य को ध्यान दिजिए। अपने परिवार- समाज, कला-संस्कृति, संस्कार -परंपरा को बनाएं रखने के लिए कार्य किजिए। मर मारकर मत जीना भी क्या जीना?

मन की हर उमंग को प्रवाहित होने दिजिए इन स्वतंत्र वादियों में। तोड़ दिजिए भेदभाव की लकीरें। आरोप- प्रत्यारोप, शिकवे -शिकायतें, धर्म -संप्रदाय के झगड़े, किसी को नीचा दिखाना। जलन रखना, बुराई करना, किसी को हतोत्साहित करना।एक बार सहयोग कीजिए- मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने में, उन्हें समझने, भाईचारे का भाव स्थापित करने में। नारी के उत्थान, बेटियों की सुरक्षा, नशाखोरी, बेरोजगारी, बाल विवाह, अशिक्षा, छुआछूत, अमीरी -गरीबी के भेदभाव, टूटते परिवार, छूटते अपने, बिखरते संस्कार, भटकते युवा वर्ग असहाय अवस्था में बुर्जुग। अपने जिम्मेदारी से भागते लोग, इस पर चिंतन चर्चा गहन मंथन और कार्य की ज़रूरत हैं ।

हम क्या कर रहे हैं- किसी को भड़काने ,गलत साबित करने, कमी निकालने, एक दूसरे के भावनाओं से खिलवाड़, सही लोगों की उपेक्षा फिर कैसे स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं? अगर विकास चाहते हैं तो एक जुट रहना ही होगा। अच्छे विचारों का सम्मान ज़रुरी हैं,अन्यथा यूं ही बिखरे -उलझे,अलग और नाराज ही रहेगें। किसने कब क्या गलत किया यह जरुरी नहीं ? अब हमें क्या करना हैं उस दिशा में प्रयास जरुरी हैं। हर नियम -कानून से ऊपर हैं इंसानियत का भाव हम इंसान हैं नवनिर्माण करें।

एक दिन तो ढल ही जाएंगी ये जोश- जवानी और सुंदर काया इसलिए हर पल को बेहतर करते रहिए।जो- सिर्फ बुराई ढूंढते हैं और किसी अच्छे कार्य में बाधा बनते हैं सहयोगी नहीं होते हैं, दूसरों को आगे बढते देख जो जलते हैं वे खुद से ही नजर मिलाने लायक नही रहते, उनके व्यक्तित्व का विकास नही हो पाता, आत्मा शुद्ध नही होती मन में सही खयाल नही आते और उनकी मानसिकता कुंठित हो जाती हैं।

प्रेम- सद्भाव ,सद्विचार को साथ रखिए। जिस दिन -आप बुराई को अपने दिल- दिमाग से निकाल देने की ठान लेते हैं और औरों के हित करने की सोचते हैं, अपने जीवन को मूल्यवान बनाने कोशिश करते हैं। उसी क्षण आपके जीवन नई शुरुआत होती हैं। उसी दिन से नए विचार जन्म लेते हैं। जब हम सही दिशा तय करते हैं जिसमें निज स्वार्थ न होकर सर्व कल्याण का भाव होता हैं। तो हममें आंतरिक ऊर्जा प्रवाहित होती हैं। आत्म विश्वास बढते हैं और उसमे रूचि उत्पन्न होते हैं। सच हैं- जब हम किसी बुराई में लिप्त होते हैं या किसी का बुरा करने की सोचते हैं तब आत्मा हमें सचेत करती हैं और रोकने का प्रयास अवश्य करती हैं। एक बार जरूर खयाल आता हैं यह गलत हैं फिर फिर हम नही मानते और करते हैं तो उसी पल बर्बादी की तरफ हम बढते हैं।

हर पल जिंदगी को इस प्रकार बिताइए की याद करें जमाना। याद रखिए! आपके कर्म की गूंज इस संसार में स्वमेव होती हैं। जीत के लिए ही नहीं सिर्फ आत्म खुशी के लिए कार्य किजिए।उलझिए मत उन लोगों की बातो में जो खुद के जीवन को नही बना पाते। जिनकी सोच दूषित हैं जो किसी को प्रोत्साहित नहीं कर पाते। दूर रहिए उन लोगों से जो सिर्फ भड़काने, तोड़ने और नफरत फ़ैलाने का काम करते हैं। जीवन की राह कठिन हैं लोगों की सोच भी विचित्र होती हैं, पर जब अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहें तो हमें बहुत से अनुभव मिलते हैं।

माना हर कोई साथ नही देते पर जो दे रहें वहीं पर्याप्त हैं, यह मानकर चले अकेले साहस किजिए। एक दिन जुड़ते जाएंगे लोग आपसे जब सफल होते जाएंगे। आज हम देखते हैं जगह जगह धार्मिक कार्य भजन -कीर्तन, प्रवचन के कार्य में लोग बडी श्रद्धा से जाते हैं, शांत मन और हृदय में भक्ति भाव होता हैं। संत- महात्मा, प्रवचंकर्ता बहुत ही सुंदर ढंग से धार्मिक कथा सुनाते हैं ज्ञान की बात बताते हैं। जीवन को सुखी करने के उपाएं बताते हैं जिसे हम ध्यान से सुनते हैं उस भीड़ को देखकर ऐसे लगता हैं अब लोगो की सोच बदलेगी, अच्छे कार्य करेंगे, मन में प्रेम-करूणा, दया क्षमा -स्नेह रखेंगे। लेकिन अक्सर सुनते तक ही वह बाते अच्छी लगती हैं बहुत कम लोग उसे अपने जीवन में उतारते हैं। ज्ञान की सारी बातें भूल जाते हैं। “कहते हैं न एक कान से सुने दूसरे से निकाल दिए”। बल्की अच्छी बातो को सुनकर उसे सहेज कर रखना चाहिए और बुराई को निकाल देना चाहिए लेकिन ऐसे होता बहुत कम हैं। सुनकर उसे जीवन में उतारने लगे तो मन की बहुत सी बुराई समाप्त हो जाएंगी।कोशिश किजिए हम किसी के लिए खुशी के कारण बनें दुख को उनके दूर कर सकें और मिलकर हर समस्या का सामाधान करते रहिए।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)