लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम
रायपुर(छ. ग.)
प्रेरक विचार
“””””””””””””””””
पड़ोसी
“””””””””””””””””
हार्ट हॉस्पिटल में दस बारह महिलाएं और एक बच्चा जो आठ साल का था, एक सीरियस … महिला को लेकर आए, वे बहुत ही घबराएं हुए थे।
उन्हें तुरंत एडमिट किया गया। सब बैठकर चर्चा कर करे थे -भगवान उन्हें जल्दी ठीक कर दीजिए, सिस्टर ने पूछा- इनके घर से कौन आयाहै? फॉर्म भरना पड़ेगा जिसमें उनके परिवार से किसी का हस्ताक्षर चाहिए, आपरेशन करना पड़ेगा, वरना उनके जान को खतरा हो सकताहैं। उन्होंने कहा– उनके घर से आठ साल का बेटा ही हैं, बाकी हम सब पड़ोसी हैं। सिस्टर ने कहा-फिर सामने कौन आयेगा ? एक पड़ोसी महिला ने कहा-मैं हूँ न मैं फॉर्म भर देती हूँ…।
उसने पूछा कितना खर्च आएगा–आपरेशन में सिस्टर ने कहा–एक लाख का खर्च आएगा जमा कर दीजिए, फिर सभी ने आपस मे चर्चा कर रुपये का मिल-जुलकर इंतजाम किए और जमा किए। वहीं आसपास बैठे लोगों ने पूछा- इनके घर और कोई नही हैं क्या? उन्होंने कहा–उनके पति राँची गए हैं ड्यूटी में बाकी लोग शादी में गए हैं, फिर अचानक से इनकी तबियत खराब हुई तो उनका बेटा हमारे पास रोता हुआ आया, हम लोग घबरा गये और उनके पति को फोन लगाये तो उन्होंने कहा-आने में तो दो दिन लग जायेंगे, उनके मायके में फोन किए तो पता चला वहाँ उनके बुजुर्ग पिता जी हैं और कोई नहीं उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी, हम लोग फिर मिलकर फैसला किए खुद ले जाते है हॉस्पिटल और लेकर आये है।
फिर उसे आपरेशन कक्ष में लेकर गए, सभी कभी डॉक्टर को पूछते तो, कभी इधर-उधर जाते तो कोई भगवान से प्रार्थना करते उनके लिए, ये सब देखकर यकीन नही हो रहा था कि वे पड़ोसी हैं, फिर देर रात तक उनका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने कहा–अभी उन्हें होश भी नहीं आया हैं उनके पास रात भर किसी को रुकना पड़ेगा, एक महिला उसके पास गई, उसका ध्यान रखने के लिए, बाकी लोग बाहर हाल में बैठे रहे ।
दूसरेे दिन उनको होश आया तो उसके घर जाने के लिए दौड़ भागकर गाड़ी की व्यवस्था किए और उसे घर ले जाने लगे तब डॉक्टर ने कहा–अच्छा किए आप सभी इन्हें समय पर ले आए वरना ये अपनी जान से हाथ धो बैठती। तब वही रुके मरीजो ने कहा–आप बहुत ही किस्मत वाली हैं जो ऐसे पड़ोसी मिले हैं, वरना आज के समय मे अपने रिश्तेदार भी मुसीबत के समय मुँह फेर लेते हैं, पड़ोसी होकर करना किसी के लिए बहुत बड़ी बात है। आप लोग समाज और देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं, मुसीबत में साथ रहना और साथ खड़े होना बहुत बड़ी मानवता हैं। हर किसी को ऐसे पड़ोसी मिलें कहकर उन्हें बहुत सारी दुआ दिए और उनके इस कार्य की सभी ने सराहना की।।
“””””””””””””””””‘”‘””””””””””””””‘””””””””“””””””'””””””””””””””””






