रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात, खरगे ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

Spread the love

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात, खरगे ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल।

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियो और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में पांच जवान बलिदान हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जवानों के बलिदान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के डोडा में जमीनी हालात और चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने हमले की निंदा की

          कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डोडा में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 4 बहादुर सेना के जवानों की शहादत से बेहद दुखी हूं।

भारत माता की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

यह विडियो भी देखें

खरगे ने मोदी सरकार पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ऐसे काम कर रही है जैसे सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है और कुछ भी नहीं बदला है। उन्हें पता होना चाहिए कि जम्मू क्षेत्र इन हमलों का खामियाजा तेजी से भुगत रहा है।

हम झूठी शेखी बघारकर, फर्जी बयानबाजी करके और बहुत ज्यादा शोर मचाकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकते। एक राष्ट्र के रूप में हमें सामूहिक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के डोडा जिले के देसा इलाके में सशस्त्र मुठभेड़ की खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं। हमारे बहादुरों की शहादत पर शोक व्यक्त करने और निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। आइए हम सब मिलकर दुश्मन के नापाक इरादों को परास्त करें और शांति और सद्भाव बनाए रखें, जिसके लिए डोडा हमेशा से जाना जाता है।

प्रियंका गांधी ने व्यक्त की संवेदना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी डोडा आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम सभी सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि