ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
“राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान” के अंतर्गत दो दिवसीय “राष्ट्रीय प्रतीक जागरूकता मिशन”का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा के निर्देशन में अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया जिनमें प्रमुख हैं, दूरस्थ क्षेत्रों में ग्राम बसगांव, जोश, वमन, खाड़ी, गैलेख, बस्यूखेत, स्यालसुना, ताम्रनगरी, गुड़ौली बाहर, विवेकानंद इंटर कालेज आदि जगहों में विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया। शिविरों में उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को राष्ट्रीय प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम, साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, 1988 केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1989 प्रासांगिक प्रावधान आदि विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवा योजना, लैंगिक न्याय, पोक्सो अधिनियम व आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी जानकारी दी गई, लोक अदालत के पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अधिकार मित्र हेमा पाण्डे, कुसुम, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, बबीता जोशी, रजनी, किरन आर्या, दीपक कुमार पांडे, दीपा चौधरी, दीप चन्द्र, हिमानी गोलिया, ममता नेगी, सुनीता रानी, नीम बिनवाल, महेंद्र सिंह,नन्दन सिंह फर्त्याल, प्रकाश राम, नीमा कोहली, दीपा भोजक, कंचन भट आदि लोग मौजूद थे।







