ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सूरज वाणी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने मिलकर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
अल्मोड़ाः गोल्डन परिवार के संयोजक सूरज वाणी के जन्म दिन के अवसर पर उनके नेतृत्व में दर्जनों युवाओं युवाओं ने बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान किया। सूरज वाणी और गोल्डन परिवार ने इससे पूर्व में भी इस तरह के नेक कार्यों में अपना योगदान दिया है। रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए, आगे भी इस तरह के नेक कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में भैरव गोस्वामी, अमन अधिकारी, गोकुल खनी, शुभांशू रौतेला, जमन सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, आशीष भारती, विक्रम सिंह बिष्ट, कमल सिंह मेहता, नीरज डंगवाल, संजय पांडे, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, जयंत सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र आर्या, गौरव कुमार, प्रकाश जोशी, दीप चन्द्र जोशी, अजय सिंह दीपक सिंह, देवेन्द्र सिंह, राहुल कनवाल, विक्रम सिंह चौहान, पारस डसीला सूरज सिंह, संदीप रावत, त्रिलोक सिंह चौहान, नितिन भण्डारी, भगत सिंह, विजय गोस्वामी, प्रेम सिंह कनवाल, सिद्धार्थ मेहरा, राहुल कुमार आदि दर्जनों युवा मौजूद रहे।







