भारती चौधरी
जौनपुर, उत्तरप्रदेश।
लघु कथा : सड़न
रिया की शादी को दस दिन ही बीते थे। सर्दी के मौसम में उसके पैर की उँगलियां शीत के कारण सूजकर लाल हो जाती थी। घर में औरतों की भीड़ लगी रहती थी।
रिया की ननद,सोनम ने उसकी उँगलियां देखी और सबके सामने मजाक उङाते हुए बोली -“भाभी की उँगलियों में सड़न हो गयी है” और इतराकर अपना पैर दिखाकर बोली – ” मेरे पैर में तो कभी भी सड़न-वङन नही होती। “सभी औरतें रिया का पैर देखने लगी, रिया नयी नवेली दुल्हन थी, वह संकोचवश कुछ नही बोली।
कुछ महीने बीतने के बाद एक दिन रिया को सोनम का फोन आया बात-बात में सोनम ने बताया उसकी हाथ की उँगलियों में सड़न पैदा हो गयी है, और वह हाथों में प्लास्टिक पहनकर काम कर रही है, रिया को पुरानी बात याद आ गयी, जब उसकी उँगलियों की सूजन को सड़न बताकर सोनम ने सबके सामने उसका मजाक उङाया था।






