संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
सरकारी कृषि संस्था के चक्कर काट रहे किसान खाद के लिए
कानड़ः खरीफ फसल यानी सोयाबीन सीजन समाप्त होते ही किसान रबी फसल की तैयारी में जूठ गए हैं और खेतों की जुताई पूरी कर किसान गेहूं में चने की बुवाई के लिए तैयार बैठे हुए हैं लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या है वह है रासायनिक खाद ना मिलने से किसानो चिंता बढ़ गई है प्राथमिक शाखा सरकारी संस्था कृषि सेवा केंद्र में कहीं दिनों से खाद वितरण तक पड़ा हुआ है लेकिन रोजाना संस्था के चक्कर काट रहे कृषि संस्था द्वारा कहा जा रहा है कि आज जाएगा कल आएगा की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है घर किसानों ने बताया कि गेहूं की बूवाई के लिए वे पहले ही बाजार से बीज खरीद चुके हैं अब किसानों को खेतो की जुताई व बुवाई प्रारंभ करने के लिए खाद की आवश्यकता बढ़ गई है इसी के चलते सुबह से ही किसान संस्था पहुंचकर यूरिया व डीएपी खाद लेने के लिए जूटे रहे
वहीं संस्था प्रबंधक नंदकिशोर वर्मा के अनुसार किसानों कि बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त खाद की व्यवस्था कि जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आये किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े
किसानों का कहना है कि इस बार बारिश संतुलित रही तो जिससे मिट्टी में नमी पर्याप्त मात्रा रहेगी ऐसे में समय पर खाद मिलने से रबी की फसल की बुवाई सुचारू रूप से हो सकेगी हर ओर खेतों में हलचल दिखाई दे रही है लेकिन खेत तैयार है बीज खरीद लिया गया है लेकिन अभी तक कुछ किसान को खाद मिल गया उन्होंने बुवाई कर दी है लेकिन कुछ किसानों को खाद नहीं मिल पाया है उन किसानों की बुवाई रुकी हुई पड़ी है क्योंकि यूरिया डीएपी अन्य रासायनिक खाद की भारी कमी बनी हुई है वहीं अन्य ग्रामीण किसान भी प्राथमिक कृषि संस्थान के बाहर खाद को लेकर बैठे दिखाई दिए इस समय संस्था में खाद में सुपर खाद होने से किसान अभी वही उठाकर ले जा रहे हैं
किसानों द्वारा प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की सहायता की समय पर फसल बुवाई की जा सके उनका कहना है कि यदि कुछ दिनों बाद खाद नहीं मिला तो रबी फसल का सीजन बिगड़ जाएगा जिससे पैदावार और आमदनी दोनों पर असर पड़ेगा हर वर्ष इस समय खाद की कमी जैसी स्थिति बन जाती है लेकिन जमीदार विभाग के अधिकारी को व्यवस्था नहीं करते हैं सरकारी संस्थानों में खाद की पर्याप्त आकृति के दावे किए जाते हैं लेकिन जब हकीकत कुछ और है।







