मन की गहराई में जानें से असीम शांति मिलती हैं।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर, छत्तीसगढ़।

                

 

 

                             आलेख

                           _______

 

                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

मन की गहराई में जानें से असीम शांति मिलती हैं।

 

सांसारिक जीवन की अनंत वेदनाओ के बीच ही धर्म -अध्यात्म, नैतिकता, मर्यादा और संयम की राह बनाना जरूरी हैं। बिना उद्वेश्य के चलने से जीवन अस्त- व्यस्त और उदास होती हैं।सिर्फ दौड़ते -भागते और उलझते हैं। जितना ध्यान हम मोह- माया में लगाएंगे उतने ही बिखरते जायेंगे। लेकिन जब हम आत्म संयम धारण कर लेते हैं तो आंतरिक शक्ति को प्रात करते हैं। दुनिया के इस मेले में भीड़ बहुत हैं, जहां अक्सर बैचैनी, घुटन और उत्तेजित करने वाले कई कारण मिलते हैं। इसलिए सहज होने के लिए खुद से मिलना जरूरी हैं। जिसने जैसे कहां वैसे ढल गए, जो मिला उसे धारण कर लिए। सभी का मन रखने के लिए अपना मन मार लिए। अपनी मंजिल को छोड़कर कहीं और जाकर ठहर गए इससे ही जीवन बोझिल बन जाती हैं। खुद को जानना जरूरी हैं नहीं तो सिर्फ अज्ञान के अंधकार में भय-शोक, संताप और मन कुंठित होता हैं।

सच्चे और अच्छे मन से सृष्टि की संरचना का स्वागत किजिए और सकारात्मक रहिए। बुरे विचार से खुशियों पर ग्रहण मत लगाइए। अपने विचार से नए सृजन किजिए। मनुष्य जीवन सबसे श्रेष्ठ हैं उसे हर पल निखारिए ज्ञान- विज्ञान और तकनीकी के सहयोग से। आत्म-बोध होना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी हैं। अपने शब्दों के तीर से किसी के दिल में चुभन मत बनिए। अपने सुंदर अंदाज से ठहर जाइए मन-मस्तिष्क में, मीठी सी याद बनकर। बहकने से बेहतर हैं हर परिस्थिति में संभलिए।

कलह-बहस और विवादित माहौल से निकलिए और अपने कार्य से कुंठित दुखी और हीनभाव से ग्रसित लोगों के जीवन को खुशियों से भरने की दिशा में आगे बढते रहिए। आलोचना से डरिए मत। याद ! रखिए जहां कुछ अच्छा करने के लिए कदम उठते हैं, वहीं से विरोध भी शुरू होते हैं। सब कुछ बिना रुकावट के और संघर्ष के हो जाता तो क्या बात हैं। वही कर्म योद्धा बनते हैं जो निडरता से सामना करते हैं हर परेशानियों का। सही परिणाम देकर वहां पर व्याप्त कुरुतियो को दूर कर लोगो दयनीय स्थिति से बाहर निकालकर जो उन्हें जागृत कर उनके कर्तव्य का बोध कराते हैं।बिखरे-उलझे और रूठे लोगों को जोड़कर मिलकर रहने और साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं वो सच में महान होते हैं। पद की नहीं सही कार्य की जय-जयकार होती है।

हर इंसान के मन में बहुत सी बातें होती हैं जिसे कह नहीं पाते भले ही घुट-घुटकर जीते हैं। लेकिन कहने का अवसर नहीं मिलता। आज हम किसी की बात सुनकर नहीं चिंतन नहीं कर पाते जिससे समस्याएं बढ़ती ही जाती हैं। स्वस्थ मानसिकता रखने की बजाए एक दूसरे के प्रति क्रोध-बैर, ईर्ष्या रखते हैं। अपने सपने और ख्वाहिश को पूर्ण करने के लिए बहुत संघर्ष करना होता हैं।इसी के बीच जब हम निस्वार्थ किसी के हित के लिए जुड़ते और मिलते हैं तो बहुत से अनुभव होते हैं। यही जीवन हैं कर्मरत रहना और उत्साह से कार्य करना और जीवन भर सीखते रहना। जिससे मन को खुशी मिले उस उसे अवश्य करिए। अगर आप दुनिया को दिखाने उन्हें अपना बनाने और खुश रखने के लिए कोई प्रयास करते है तो यह बहुत कठिन हैं क्योंकि हर किसी की अपनी पसंद- नापसंद और विचार होते हैं। इसलिए जो उचित लगे और हित में हो वही करे ज्यादा परीणाम के विषय में चिंतित होकर अपने जीवन को निराश मत किजिए।

समय के अनुसार सब काम होते है किसी की नाराजगी से व्यथित होकर अपनी गति धीमी मत किजिए। जब ठान लिए तो हार मत मानना जो सत्य हैं जिसे करने की आत्मा गवाही दे उसे अवश्य करना। हम हर किसी की सोच के अनुसार जीवन निर्वहन नहीं कर सकते जैसे हालात होते हैं वैसे ही ढलना होता है। इसलिए सोचिए मत कौन साथ है और कौन नहीं? बस अपने मन, वचन और कर्म से कभी किसी को नुकसान न हो अपनी जिंदगी के हर फैसले खुद करिए। जिससे परिवार समाज, राष्ट्र का विकास हो, व्यक्तित्व निखरे आत्म विश्वास बढ़े, वो करने से कभी घबराएं नहीं।

जब हम खुद से खुद को जान लेते है तब अनंत ऊर्जा प्रस्फुटित होती हैं। किसी भी क्षेत्र में पूर्ण ज्ञान के अभाव में अक्सर असफलता, निराशा अपमान और मानसिक प्रताड़ना मिलती हैं।लेकिन जैसे ही हमें आत्म बोध होता हैं जीवन के अनुकूल एहसास हम करने लगते हैं। हर उलझन से निकलने की क्षमता स्वयं आ जाती हैं इसलिए जब भी मन परेशान हो आत्म पुकार सुनिए। ध्यान किजिए, शांत और एकाग्र हो जाइए, दुखी बेचैन और दुनिया से हारकर कहीं भटकिए मत। बस धैर्य रखिए और जीवन चक्र को स्वीकार किजिए। हालात कैसे भी हो सहज रहने कोशिश किजिए संभलना भी हैं संभालना भी है। ये जिंदगी हैं बस जीने के लिए मजबूत बनना हैं।

सुख-दुख के इस समंदर में डूबते उबरते जिंदगी की गाड़ी यूं ही चलती रहेंगी। और इसी के साथ जीवन के परम सौंदर्य और आनंद को पाने की कोशिश किजिए। हमें रीति-रिवाज, नियम- परंपरा, सभ्यता और संस्कृति का सम्मान करना ही पड़ेगा। अपने इस जीवन को अपने अच्छे कर्मों से धन्य कीजिए। छोड़िए! उन चीजों का पीछा करना जिससे मन में द्वंद उत्पन्न होते। तनाव से भरे जीवन की राह होती हैं सुखद अनुभव पाने के लिए चलना पड़ता हैं। दर्द से ही दवा मिलती हैं। अर्थात जब मन में दूसरो को समझ की प्रवृति जागृत हो जाती हैं वही त्याग-समर्पण और खामोश संवाद होते हैं।

जन्म और मरण के खेल में जब हम उलझते हैं तो सुलझा पाना बहुत मुश्किल हों जाता हैं। जाति-धर्म, मजहब के नाम पर लड़ने से सर्वत्र अशांति, अत्याचार, और आतंक ही बढते हैं। सबसे पहले हम इंसान हैं इस नाते हर किसी से अपनेपन का रिश्ता होना ही चाहिए।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि