कवि हूँ, दर्पण हूँ

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इंदौर।

 

 

 

कवि हूँ, दर्पण हूँ

                                   (नया अध्याय, देहरादून)

कवि हूँ, दर्पण हूँ

जो देखता हूँ, वही दिखाता हूँ

मेरा नहीं कुछ भी यहाँ कुछ भी नहीं 

जो लिया सबका सब दिया सबका सब 

फिर भी कुछ है अपना-सा अपना ही 

जो लौटाता हूँ 

बारिश हो रही हो तो छाता कैसे तान दूँ?

अंधेरे को धूप होने का फ़रमान कैसे मान लूँ ?

ये जो अंधेरा है, तो अंधेरा ही दिखाऊँगा

लालटेन जो होगी तो कहीं से भी उठा लाऊँगा?

पाँव नहीं, गाँव नहीं, छाँव नहीं है कहीं भी तो क्या हुआ

उजाले के लिए अपना घर क्यों जलाऊँगा?

क्यों नहीं फिर पड़ोसी का चूल्हा ही चुरा लाऊँगा?

आख़िर क्या करूँ, क्या करूँ मैं 

कि न जले घर पड़ोसी का ही, न जले घर मेरा भी

और रोशन हो जाए संसार सारा?

सुई सिले दुःख सब के सब 

सिर्फ़ इसका, उसका या मेरा, तेरा भूलकर 

मिले सभी को मिले पता सभी का 

घृणा की जगह विनम्रता रखूँ मैं हर जगह 

और हर हत्या के विरुद्ध रखूँ फूल

करूँ विरोध हर कहीं करूँ उन्मुक्त-उन्माद का

ताकि हर कहीं पुकारती पुकार में न हो दरार कोई

और करता रहूँ कोशिश यही मैं हर कहीं, हर कहीं 

कवि हूँ, दर्पण हूँ.

 

 

 

  वीरानी-सी वीरानी है हर कहीं

 

खिलाफ हैं हवाएँ

सूना है, अंधेरा है, जंगल है

वीरानी-सी वीरानी है हर कहीं 

और ख़ामोशी भी कुछ कम नहीं 

ऐसे में एक लौ है कि टिमटिमाती हुई लुपझुप

इससे ज़्यादा और क्या होगा मेरे होने का सबूत?

आख़िरी सितम आख़िरी कब होगा क्या पता?

अभी जो ये वीरानी-सी वीरानी है हर कहीं 

टूटे तो बने बात.

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।