ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे भभुआ के लाल।

Spread the love

 

संवाददाता कैमूर (बिहार): सन्तोष कुमार चतुर्वेदी।

 

 

 

 

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे भभुआ के लाल।

 

                    कैमूरः खबर कैमूर जिले के लिए गर्व का क्षण है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के जर्मन अध्ययन विभाग के शोधार्थी आलोक उपाध्याय और स्मृति उपाध्याय, अपने मार्गदर्शक डॉ. ओमप्रकाश के निर्देशन में, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोध पत्र का प्रस्तुतीकरण करेंगे। आलोक उपाध्याय श्री मदन उपाध्याय के पुत्र हैं।

 

उनका शोध विषय —

“समसामयिक विषयों पर शिक्षण: जर्मन पाठों में प्रवासन, नस्लवाद और संबद्धता पर शिक्षण विधियाँ” —

 

वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस शोध का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि जर्मन भाषा शिक्षण में प्रवासन, नस्लवाद और पहचान जैसे समसामयिक सामाजिक मुद्दों को किस प्रकार समाहित किया जा सकता है, जिससे शिक्षण केवल भाषाई ज्ञान तक सीमित न रहकर सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना का भी विस्तार करे।

 

इस शोध के माध्यम से भाषा शिक्षण की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए, विद्यार्थियों में अंतर्सांस्कृतिक संवाद, सह-अस्तित्व की भावना और मानवीय संवेदनशीलता विकसित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है।

 

डॉ. ओमप्रकाश ने अपने शोधार्थी आलोक उपाध्याय को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका शोध विषय समसामयिक शिक्षा और भाषा-अध्ययन में एक प्रेरक दिशा प्रस्तुत करता है और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद को मजबूत करने में सहायक होगा।

 

आलोक के बड़े भाई राजेश्वर उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय एवं वंशीधर उपाध्याय ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का पल है।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।