सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका,
अध्यापिका, समाजसेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर, छत्तीसगढ़।
शीर्षक :
“सुखद जीवन की नींव आंतरिक शांति है”— सुश्री सरोज कंसारी।
(नया अध्याय, देहरादून)
सुखद जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी हैं हैं अंतर्मन के द्वंद पर विजय हासिल करना।
जीवन क्या है ? इस पर विचार करें तो पायेंगे, हर मनुष्य की अपनी सोच, जीवन शैली, रहन-सहन और एक सीमा होती है। अपनी परिस्थिति और वक्त के अनुसार अपने नजरिए से वे जीवन के हर पल में आनंदित या दुखी होते हैं। इसलिए कह नहीं सकते इसकी पूर्ण रूप से सार्थक परिभाषा क्या होगी? लेकिन आज के समय में व्यस्त जिंदगी में फुर्सत के पल निकालना मुश्किल है। किसी के अंतस की पीड़ा को जानने और समझने के लिए। क्योंकि हर किसी के पास अपनी परेशानी हैं, हर कोई अपने आप में इतने दुख- दर्द का बोझ लेकर चल रहे हैं, की किसी को सहलाने, सांत्वना और मुस्कुराने की वजह देने का भी समय नहीं निकाल पाते। आज भागदौड़ भरी जिन्दगी में सबसे जरूरी है मानसिक तनाव से निकलना और आत्मिक खुशियों को महसूस करना और शांत रहकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना। सुखद जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी हैं, अंतर्मन के द्वंद पर विजय हासिल करना। सरल जीवन को कठिन हम अपने ही मन-वचन और कर्म से बनाते हैं। कमी और खूबी का समन्वित रूप है इंसान। सहज रहने पर भी कभी-कभी गलती हो जाती हैं, और मानवीय भाव होने के कारण हममें औरों की पीड़ा को समझने की क्षमता है। लेकिन, अक्सर होता है हम अपने कर्मो के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, और दूसरों की कमी के प्रति सजग सक्रिय और जागरुक हो जाते हैं। जबकि अपने लिए अधिक जिम्मेदार होना चाहिए, जितना अधिक ध्यान हम दूसरों पर देते हैं, उतने ही अगर खुद पर ध्यान देते तो शायद आज हम आंतरिक द्वंद से नहीं घिरे रहते।
खुद को ढूंढना, समझ लेना, प्रोत्साहित करना, संभालना और अपने आपको पा लेना सबसे प्रथम कर्तव्य हैं। अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित करना और श्रेष्ठ कर्म से अपने मन को पवित्र करना एक सफल व्यक्तित्व हैं। अस्थिर मन, और शोक में डूबकर रहना, उसे सिर्फ बोझ तुल्य ढोने के समान हैं।अमूल्य मानव तन को पाकर इसे व्यर्थ नहीं गंवाना हैं। बहुत से लोग हैं जिनके जीवन में बहुत तकलीफ हैं, मन व्यथित हैं अपनो का साथ नहीं, उनके प्रति गलत व्यवहार, ताना, आभाव असफलता धोखा, दुत्कार गरीबी और उपेक्षा पाकर असीम गम की गहराई में डूबे रहते हैं। कभी-कभी कहते भी हम सुनते हैं, बस जी रहे हैं अंदर से घुटन है। कोई चाह नहीं सिर्फ गुजर रही जैसी भी जिंदगी! बस यही भाव होने के कारण अधिकतर लोग आज उदासी ओढ़कर बैठे हैं। ठान लिए और मान लिए की यही उनके किस्मत में है और आगे बढने उम्मीद जगाने कुछ करने और अपने सीमित दायरे से, उठने का प्रयास नहीं करते। जबकि मनुष्य के जीवन में हर पल उतार-चढ़ाव के साथ ही एक नए अवसर मिलते हैं, बस खुद को हिम्मत देना है। चाहे परिस्थिति कितनी भी विपरित हो, हार नहीं मानना हैं। परीणाम चाहे जो भी हो भले ही शारिरिक थकान हो, लेकिन मन को उत्साहित रहिए। आश कभी मत छोड़िए। याद रखिए! वक्त को काटना नहीं हैं, जीवन को अपनी संकुचित सोच से बोरिंग मत करिए। इस जीवन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं। जब तक है इस संसार में खूबसूरत बनाइए। अपने हर पल को। किसी के नकरात्मक या अप्रिय बातो का असर बिल्कुल मत होने दिजिए। अपने आपको हर हाल में शांत रखिए। मिलते हैं जीवन के हर मोड़ पर ऐसे लोग जिनकी कड़वाहट पूर्ण बातों से और व्यवहार से कष्ट होता हैं, मन दुखता है। लेकिन सिर्फ कुछ लोगों के लिए सभी के प्रति और अपने जीवन के प्रति सोच को उदासीन मत कीजिए। अच्छे लोग भी हैं उनके करीब रहकर सीखिए कैसे सब कुछ सहन कर आनंदित रह लेते हैं, क्या वजह है उसे जानने का प्रयास कीजिए? बहुत से विकल्प हैं जीने के बस खुद पर विश्वास कीजिए। अपनी हर गलती को जानिए और सुधारिए। कहते हैं न! जीवन में दोस्ती जरूरी है, अगर अच्छे दोस्त मिल जाएं तो दुनियां हंसीन लगती है। फिर सोचना क्या खुद से बढ़कर कोई और बेहतर की तलाश क्यों? पहले खुद से प्रेम कीजिए। जब हर उम्मीद टूट जाएं, खुद के साथ खडे़ हो जाइए। नए तरीके से सोचिए! बीते लम्हों की दुखद घटना, यादें और बातों को भूलने की कोशिश किजिऐ। अनावश्यक तनाव, बहस विवाद- झगड़े और मन मुटाव को निकाल दीजिए दिमाग से। नई ताजगी भरिए इन सांसों में और जिससे मन को सुकून मिलें वही काम किजिए। बस! अपने आपको बिखरने मत दीजिए, जो नहीं हैं उसके लिए गमगीन मत बनाइए अपने इस पल को। जो है उसी को बेहतर ढंग से कीजिए, मिठास घोलिए अपनी जिंदगी में। समेटकर, सहेजकर रखिए अच्छे लोगो को। अपना धर्म मत भूलिए तत्पर रहिए, सहयोग के लिए। हर पल को पूरे जोश-जुनून और उत्साह से गुजारिए। जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक हैं, मोहलत है। उसे दूसरों को गिराने, मिटाने, हतोत्साहित करने, लूटने बेईमानी, काम, क्रोध, वासना और लोभ में मत गुजारिए। जीवन का कोई भी मोड़ हो अपने प्रति हमेशा ईमानदार रहिए। कभी गलत कर्म इसलिए मत करें की कोई नहीं देख रहें। जिस विधाता ने जन्म दिया है। उसकी नजर में हम सही हो, आपका दिल गवाही दे की आप सच हो, यह महसूस हो। दूसरों का भला करके ही जीवन की सच्ची खुशियों को प्राप्त कर सकते हैं। करोड़ों के मालिक हैं। आप सुख-सुविधा में रहते हैं, रिश्तों की भीड़ हैं ये सोचकर घमंड मत करिए। एक समय तक ही काम आते हैं ये सब। लेकिन जीवन जीने के लिए लिए अपनो के सच्चे प्रेम, दुलार और अपनेपन की बेहद जरूरत होती हैं। जुड़कर रहे। सभी से लेकिन किसी के भरोसे ही न रहें। सात्विक जीवन के लिए और अलौकिक आंनद के लिए भक्ती, धर्म और नैतिक राह अपनाइए। इससे मन शांत होता हैं, एकाग्रता बढ़ती हैं। हमें अपने हर कर्म पर गंभीर चिंतन करना चाहिए। ये सोचने की बजाए की किसने हमें क्या कहा? हम दैनिक दिनचर्या में छोटी-बड़ी कई गलती करते हैं। कभी क्रोधित होते हैं, बदले की भावना रखते हैं। दोषारोपण करते हैं, ऊंचे आवाज में बात करते हैं। तो उन्हें भी तकलीफ होती है। इस बारे में तो विचार नहीं करते हैं, जो आवश्यक है। बाहर से दिखाने के लिए ही सही मत बनिए, झूठ के जीवन का अंत अधिक पीड़ादायक होता है।






