मासिक बैठकें, सीखने और आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर : खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला।

Spread the love

 

पंकज सीबी मिश्रा

(उप सम्पदाक) जौनपुर, उ. प्र।

 

 

मासिक बैठकें, सीखने और आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर : खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला।

 

 

               करंजाकलाः जनपद जौनपुर के करंजाकला स्थित कम्पोजिट विद्यालय हकारीपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, श्रवण कुमार रहें। बैठक की अध्यक्षता न्याय पंचायत कलीचाबाद की वरिष्ठतम शिक्षिका सविता सिंह ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मासिक बैठक की आयोजिका शिक्षक संकुल निशा मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत, अभिनंदन पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटम द्वारा की। इसी क्रम में शिक्षक मो0 इमरान अली ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सविता सिंह को प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका साधना श्रीवास्तव ने माल्यर्पण एवं मोमेंटम देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से सीखने, साझा करने एवम आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर मिलता है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि आप शिक्षक अभिभावकों के साथ संवाद अवश्य करें। बैठक में निपुण विद्यालय, प्रेरणा ऐप आदि विषयों पर शिक्षक संकुल द्वारा विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सविता सिंह ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति, शैक्षिक वातावरण एवम पर्यावरण अनुकूलता के विषय मे शिक्षक छात्रों को अवगत कराते रहे। बैठक में एआरपी नीलेश उपाध्याय, साहबलाल यादव, सौरभ, शिवचंद, विजय प्रताप, अर्चना सिंह, शाद, सत्यप्रकाश, आनंद कुमार, राजेश यादव, भावना, रागिनी, नीलम, रीना, स्मिता, जूही, विद्या, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मो0 इमरान द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)