ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

Spread the love

ब्यूरो  सुनील चिंचोलकर : बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की मध्य क्षेत्र प्रभारी गीता सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर ई रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है । ज्ञापन में गीता सोनी ने कहा है कि रेल्वे स्टेशन पर महिला रिक्शा चालको के साथ लगातार अवैध वसूली किये जाने की शिकायतें मिल रही हैं। रायपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को लाने ले जाने और परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला चालकों का उनके ठेकेदार आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ये सभी महिलाएं भारतीय मजदूर संघ से संबंध छत्तीसगढ़ प्रदेश वाहन चालक संघ के सदस्य हैं। गीता सोनी ने कहा कि ये महिला चालक परिवार के भरण-पोषण के लिये सुबह से रात तक रिक्शा चलाकर गुजारा करते हैं। ई-रिक्शा चालक महिलाओं से ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके 1500 से 2000 रूपये तक वसूल किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि रकम नहीं देने पर 200 का चालान काट दिया जा रहा हैं, जिसके चलते इन महिला चालकों को परिवार का गुजर बसर कर पाना दूभर महसूस हो रहा है। गीता सोनी ने कहा कि इससे पूर्व कलेक्टर एवं डीआरएम.दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर को भी ज्ञापन दिया जा चुका हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने ज्ञापन में रेल्वे स्टेशन के पास चार्जिंग प्वाईंट एवं वाहन खड़ा करने हेतु पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की भी मांग की है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ई रिक्शा महिला चालकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    कर्मफल  (भाग 24)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि