ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

Spread the love

ब्यूरो : सुनील चिंचलोकर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की मध्य क्षेत्र प्रभारी गीता सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर ई रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है । ज्ञापन में गीता सोनी ने कहा है कि रेल्वे स्टेशन पर महिला रिक्शा चालको के साथ लगातार अवैध वसूली किये जाने की शिकायतें मिल रही हैं। रायपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को लाने ले जाने और परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला चालकों का उनके ठेकेदार आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ये सभी महिलाएं भारतीय मजदूर संघ से संबंध छत्तीसगढ़ प्रदेश वाहन चालक संघ के सदस्य हैं। गीता सोनी ने कहा कि ये महिला चालक परिवार के भरण-पोषण के लिये सुबह से रात तक रिक्शा चलाकर गुजारा करते हैं। ई-रिक्शा चालक महिलाओं से ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके 1500 से 2000 रूपये तक वसूल किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि रकम नहीं देने पर 200 का चालान काट दिया जा रहा हैं, जिसके चलते इन महिला चालकों को परिवार का गुजर बसर कर पाना दूभर महसूस हो रहा है। गीता सोनी ने कहा कि इससे पूर्व कलेक्टर एवं
डीआरएम.दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर को भी ज्ञापन दिया जा चुका हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने ज्ञापन में रेल्वे स्टेशन के पास चार्जिंग प्वाईंट एवं वाहन खड़ा करने हेतु पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की भी मांग की है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ई रिक्शा महिला चालकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।