बनघुसरा की बेटी ने किया नाम रोशन।

Spread the love

बनघुसरा की बेटी ने किया नाम रोशन।

अयोध्या: विकास खंड तारून के गांव बनघुसरा के स्वर्गीय चौधरी राम अचल यादव की पोती शिवानी यादव का चयन भारत पेट्रोलियम में मैनेजमेंट ट्रेनी (सी. एस. आर.) ग्रुप ए1 के पद पर हुआ है जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिवानी यादव अब तक इतने बड़े पद पर पहुंचने वाली ग्राम सभा बेलगरा की पहली बेटी बन गयी हैं। वह इस पद पर अपने चयन का श्रेय अपने शिक्षकों, प्रशिक्षकों और परिजनों को देती हैं।

शिवानी यादव का जन्म बनघुसरा के एक सैनिक परिवार में हुआ था। इनके बड़े पिताजी स्वर्गीय बाबूराम यादव, चाचा घिर्राऊ यादव और पिता हरीराम यादव सभी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिवानी यादव ने इंटर तक की अपनी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय जामनगर, नासिक, सूरतगढ़, मामून कैंट तथा ग्वालियर कैंट से और स्नातक की शिक्षा खालसा ओमेन कालेज लुधियाना से पूरी की और साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी की।

                         वर्ष 2022 में इनका चयन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई के लिए हो गया। मास्टर आफ सोशल वर्क (कम्युनिटी आर्गनाइजेशन एंड डेवलपमेंट प्रेक्टिसेज ) की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात इनका चयन भारत पेट्रोलियम में मैनेजमेंट ट्रेनी सी. एस. आर.) ग्रुप ए1 के पद पर हो गया। शिवानी यादव खालसा ओमेन कालेज, लुधियाना में गर्ल्स बटालियन एन. सी. सी. की अंडर अफसर भी रह चुकी हैं। इन्होंने एन. सी. सी. और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई में रहते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल और पुरस्कार भी जीते हैं।इनके इस चयन को लेकर इनके गांव में खुशी का माहौल है, लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। इनके पिता के सेना और मीडिया से जुड़े होने के कारण सैन्य अधिकारियों और मीडिया जगत से जुड़े लोग लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।