संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जनपद नैनीताल, कैंची धाम के निकट वाहन हादसा — SDRF की त्वरित कार्रवाई में एक घायल सुरक्षित, तीन मृतक बरामद।
अल्मोड़ाः नैनीताल जिले के अन्दर पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की संभावना बताई गई।
सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
मौके पर पहुँचकर पाया गया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
कठोर भू-भाग, गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 01 घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जबकि 03 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिसके तहत इस हादसे के मृतको के नाम पुष्कर सिंह भैसोड़ा प्रदेश अध्यक्ष एजुकेशन मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन , संजय बिष्ट अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक संघ हवालबाग, सुरेन्द्र भंडारी महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग सड़क दुघर्टना में एक मनोज कुमार निवासी अल्मोड़ा घायल होने के बाद हास्पिटल एडमिड किया गया है।








