UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा

Spread the love

नई दिल्ली।  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रख्यात शिक्षाविद् मनोज सोनी ने 28 जून 2017 को यूपीएससी आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। यूपीएससी में अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 15 मई 2029 को समाप्त होना था।

पूजा खेडकर मामले की चर्चा

हाल में पूजा खेडकर मामले की चर्चा है लेकिन मनोज सोनी ने बताया कि ”परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का मामला सामने आने के बाद उनका इस्तीफा किसी भी तरह से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से जुड़े विवादों और आरोपों से जुड़ा नहीं है।” सूत्रों के मुताबिक यूपीएससी अध्यक्ष ने एक काफी समय पहले ही व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था जो अभी तक स्वीकार नहीं हुआ था।

यूपीएससी अध्यक्ष से पहले मनोज सोनी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीएओयू), गुजरात के वीसी के रूप में दो कार्यकाल 1 अगस्त 2009 से 31 जुलाई 2015 तक पदभार ग्रहण कर चुके हैं। इससे पहले वे अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) के वीसी के रूप में एक कार्यकाल पूरा किया था। उस समय में वीसी बनने वाले सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे।

आपको बता दें कि यूपीएससी का नेतृत्व अध्यक्ष करते हैं। इस पूरी टीम में अधिकतम दस सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान समय में यूपीएससी में सात सदस्य हैं, जो इसकी स्वीकृत संख्या से तीन कम हैं।
  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।