अवैध कब्जा करने वाले को चिह्नित कर सबक सिखाएं: योगी

Spread the love

अवैध कब्जा करने वाले को चिह्नित कर सबक सिखाएं: योगी

                गोरखपुर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महादेव की आराधना कर लोकमंगल की कामना की। जनता दर्शन में फरियादियों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की जरूरत नहीं। हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित है।

आवास की आस लेकर मिलने आए लोगों की पीड़ा सुनकर निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले को चिह्नित कर सबक सिखाएं। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उनका मकान पीएम-सीएम आवास योजना से बनवाना सुनिश्चित कराएं।

            मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन कर 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले का समाधान अतिशीघ्र किया जाए। कार्रवाई ऐसी हो कि लोगों को फिर परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने की नसीहत भी दी। इलाज के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर आए लोगों से मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। जिन्होंने आयुष्मान कार्ड न होने की जानकारी दी, उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

एस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त करा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। इससे पूर्व सोमवार को हुए सावन के प्रारंभ के अद्भुत संयोग पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से आराधना की

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।