संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

एसएसपी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में भविष्य बचाने की पहल
अल्मोड़ा पुलिस ने जागरूकता पाठशाला लगाकर बच्चों में जगाई नई चेतना और नशे के भयावह परिणामों से किया आगाह
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं और आम जनता को सचेत करने के उद्देश्य से सभी कोतवाली/थाना/एएनटीएफ प्रभारियों को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में दिनांक 26/11/2025 को व0उ0नि0 कोतवाली अल्मोड़ा रमेश सिंह बोरा द्वारा शहर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति सजग रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही साइबर अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति एप, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियमों, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर लाइन नंबर डायल 112, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।








