“संवेदनशील भारत का आह्वान: भ्रष्टाचार मुक्त हो जन-जीवन!”- सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम,

रायपुर, छत्तीसगढ़।

 

 

 

                                    आलेख

 

“संवेदनशील भारत का आह्वान: भ्रष्टाचार मुक्त हो जन-जीवन!”- सुश्री सरोज कंसारी।

—————————————–

 

                            (नया अध्याय, देहरादून)

 

    “जनता की आवाज में वह अदम्य क्षमता है, जो भ्रष्टाचार की मजबूत से मजबूत दीवार को भी आसानी से ढहा देगी। आज भ्रष्ट व्यवस्था हमारे पूरे राष्ट्र को निरंतर खोखला करती जा रही है। यह भ्रष्ट आचरण अत्यंत अशोभनीय है, जिसे समूल जड़ से उखाड़ फेंकना पूर्णतया आवश्यक है।”

हम भ्रष्ट व्यवस्था को नितांत समाप्त करके ही एक सुंदर, सुखद समाज की नींव रख सकने में सक्षम होंगे। आज भ्रष्ट नीति प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपनी गहरी जड़ जमा चुकी है और पूरे राष्ट्र में दीमक की तरह फैल गई है, जो हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र को धीरे-धीरे खोखला करती जा रही है। इसका प्रभाव इतना सूक्ष्म है कि इसे तत्काल देख पाना मुमकिन नहीं।

हम सभी जानते हैं कि आज कोई भी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्य सहज रूप से नहीं हो पाता। उन्हीं का बोलबाला है जो नैतिकता को ताक पर रखकर झूठ और दिखावा में लिप्त हैं। बड़े अधिकारी, कर्मचारी, राजनितिक दल, नेता मंत्री का चमचागिरी करते रहते हैं। आज सर्वत्र बेईमानी व्याप्त हो चुकी है, हममें से कोई भी इस बात से अंजान नहीं। हमें यदि किसी से कोई काम है जैसे – सरकारी दफ्तर, चिकित्सा, बैंक व तहसील, कानूनी कार्य और पुलिस जज, वकील, मंत्रालय और सार्वजनिक कोई भी कार्य हो।

प्रमोशन, ट्रांसफर व एडमिशन, उच्च शिक्षा नियुक्ति जैसे कार्य बिना एप्रोच या मोटी रकम दिए नहीं होता है। बिना चक्कर लगाए कोई भी कार्य नहीं होते हैं। छोटे से कार्य के लिए गरीब और भोले-भाले लोगों को बहुत भटकना पड़ता है। हम सभी मनुष्य हैं, सबकी योग्यता अलग-अलग है। पर, हर क्षेत्र में काम पड़ता है, किसी का बहुत आसानी से हो जाता है। और उसी समाज के बहुत-से लोग परेशान होते हैं। जानकारी के अभाव में भटकते हैं, जो सर्वथा अनुचित है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में, इस प्रकार भ्रष्ट आचरण अशोभनीय है, जिसे जड़ से उखाड़ना आवश्यक है। जनशक्ति सर्वोच्च होती है। एकजुट होकर आज वर्तमान दशा में सभी वर्ग के लोगों को मिलकर मंथन करना होगा। तभी सभी को सार्वजनिक रुप से उनका उचित अधिकार मिलेगा। कोई छोटा अथवा बड़ा नहीं, हम मनुष्य हैं फिर, भेदभाव की लकीर किसने खींची ? मौन रहने और सहने से ही अन्याय बढ़ता है। धीरे-धीरे ही सही कदम बढ़ाने से मंज़िल मिलती है। जनता की आवाज में वो क्षमता ह जों भ्रष्ट दीवार को आसानी से गिरा सकती हैं। फिर एक व्यक्ति से नहीं होगा, बिखरें हुए सभी लोग एकजुट हो। सूक्ष्म रूप से जांच करे और जनता की सर्वसुलभ अदालत हर जगह बने। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर तुरंत कारवाही हो, ठोस कदम उठाएं उनके विरूद्ध। चाहे भ्रष्ट आचरण करने वाले व्यक्ति कोई भी हो कठोर सज़ा मिले, तभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना साकार होगी। किसी भी समाज या देश का विकास वहां निवास करने वाले लोगों की सक्रियता, समर्पण संयम, सद्व्यवहार व सत्य आचरण पर निर्भर करता है। मनुष्य की सोच, कार्यप्रणाली, संगठन विचारों में एकता, शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के अनुकूल सही दिशा से सर्व समाज का विकास संभव है। एक ऐसी व्यवस्था हो, जहां आपस में समझदारी, सूझबूझ व सलाह से कार्य किए जाएं। व्यवस्थित रूप से किसी बात पर विचार कर सभी के हित के लिए कदम उठाया जाएं। ऐसा समाज हो, जहां असमाजिक कोई भी कार्य न हों। और न नियम-परंपरा व मर्यादा में रहकर कार्य किए जाएं। तभी समाज के हर व्यक्ति का विकास संभव है। समाज एक ऐसी महत्त्वपूर्ण व्यवस्था है, जहां रहकर हम सीखते हैं और अनुभव लेते हैं। समस्या-समाधान के लिए एक-दूसरे से सलाह कर लेते हैं। जब वहां की न्याय व्यवस्था निष्पक्ष होगी तब ही समाज का संचालन व्यवस्थित होगा। विनम्रता, सम्मान भाव और सहयोग बहुत जरुरी है। समाज ही नीव होती है व्यक्तित्व के विकास का। जहां के रहन-सहन, बोल-चाल, वेश-भूषा व माहौल का बहुत प्रभाव पड़ता है। समाज ऐसा हो जहां ईमानदारी से हर कार्य हो। योग्य लोगों को ही महत्त्वपूर्ण कार्य दिया जाएं। चोरी-डकैती, लूट, मिलावट, धोखा, नकली माल कुर्सीवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्वत, घूस, दोषी, अपराधी, कालाबाजारी जैसे बुराई को जड़ से मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन में ही शक्ति होती हैं। छोटी-छोटी बुराई को दूर कर स्वस्थ समाज की संरचना में, योगदान दें सकते हैं। आज चहुं दिशा में भ्रष्ट आचरण और कार्य में लोग लिप्त हैं। कैसे अधिक धन अर्जन किया जाएं, इस बात में सब व्यस्त हैं। बहुत ही कम जगह हैं। जहां पूर्ण ईमानदारी पूर्वक कार्य होते होंगे। व्यक्ति-व्यक्ति मिलकर समाज बनता है और समाज से ही राष्ट्र का विकास संभव होता है। लेकिन, केवल विकास की बात करने से क्या विकास संभव होगा? शायद नहीं। व्यक्ति ही खुद की सुंदर कल्पना द्वारा साकार करने का वास्तविक माध्यम है। जैसे, सीढ़ी पर कदम दर कदम ऊपर चढ़कर हम मंजिल तक पहुंचते हैं, वैसे ही आज हर स्तर पर सूक्ष्म दृष्टि और क्रियान्वयन की आवश्यकता है। आज जब ईमानदारी का कोई मोल नहीं रह गया है, तो व्यक्ति का चारित्रिक विकास कैसे संभव होगा? हम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, भाषण सुनते हैं और किताबों में पढ़ते हैं, लेकिन जब उन्हें जीवन में अनुसरण करने की बात आती है, तो पालन करने में पीछे रह जाते हैं। जब भ्रष्ट व्यवस्था हर कार्य में समाहित है, तो एक स्वच्छ, सुंदर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना कैसे पूर्ण होगी? आज हर क्षेत्र में त्याग, परोपकार, जनसेवा, लोकहित, देशभक्ति, निर्भीकता, स्पष्टवादिता, सत्यनिष्ठा और समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। जो सरकारी योजनाओं को बिना गुमराह किए, पारदर्शिता के साथ देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं। जो अधिकार और कर्तव्य के प्रति हर व्यक्ति को जागृत कर सकें। भ्रष्ट व्यवस्था जो छोटे स्तर से लेकर बड़े पैमाने पर फैली हुई है, उसे पूर्ण रूप से बदलना होगा। नए सिरे से कार्य प्रारंभ करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को एक सभ्य, संस्कारित और भ्रष्टाचार मुक्त देश हस्तांतरित कर पाएंगे। अन्यथा, आने वाली पीढ़ी भी उसी कीचड़ में फंसकर रह जाएगी। आज हम जो मेहनत एवं अथक प्रयास कर रहे हैं, उसके मीठे फल आने वाली पीढ़ी को अवश्य मिलते रहेंगे, बशर्ते हम सही दिशा में ईमानदारी से प्रयास करते रहें।

जयतु भारतम्।

 

         नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक 

सादर !

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि