संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
लोक वाहिनी के तत्वाधान में नेता कामरेड राजा बहुगुणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
अल्मोड़ाः आज 28नवम्बर उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी ने भा क पा माले नेता कामरेड़ राजा बहुगुणा के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुवे इसे उत्तराखण्ड़ के जन आन्दोनो की र्षकि करार दिया है यहां एड. जगत रौेेतेला की अध्यक्षता में
आयोजित एक बैठक में एड जगत रौतेला ने कहा कि कामरेड राजा बहुगुणा ने उत्तराखण्ड़ संघर्ष वाहिनी के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी लामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुवात की और कालान्तर में भा क पा माले के नेता के रूप में देश भर मेअपनी पहचान कायम की। पूरन चन्द्र तिवारी मे कहा कि कामरेड राजा बहुहुणा उत्तराखण्ड़के हर जन आन्दोलनो मे शामिल हुवे जिसमें बन बचाओ नशा नहीं रोजगार दो, तराई में भूमिहीनो के आन्दोलन शामिल है, बैठक का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया तथा एक शोक प्रस्ताव के माध्यम से कामरेड राजा बहुगुणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बतााया बैठक में एड. जगत रौतेला रेवती जय मित्र बिष्ट, पूरन चन्द्र तिनारी अजय मेहता मो. अनिसुद्दीन विशन दत्त जोशी, जंगबहादुर थापा आदि मौजूद रहे।








