राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा  युवाओं को अग्नीवीर भर्ती को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा 

युवाओं को अग्नीवीर भर्ती को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

 

                       अल्मोड़ाः राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा युवाओं को अग्निवीर भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण बैच में कुल 50 युवा प्रतिभागी शामिल थे। इनमें से 20 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होकर अपना चयन सुनिश्चित किया है, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है।

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गत दिवस इन चयनित युवाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के साथ बैठकर संवाद किया तथा उनके भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य प्रशिक्षुओं को भी इससे प्रेरणा लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के कोच सागर सिंह बिष्ट को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया तथा युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके प्रयासों की सराहना की।

खेल कार्यालय द्वारा युवाओं को दी जा रही इस प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, खेल प्रशिक्षक सहित चयनित एवं प्रशिक्षणरत युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!