मतदाता सूची से सम्बंधित कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

मतदाता सूची से सम्बंधित कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक।

 

 

       अल्मोड़ाः   विधानसभा निर्वाचक नामावली के आगामी गहन पुनरीक्षण (SIR)–2025 के सफल संचालन हेतु जनपद अल्मोड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में SIR–2025 से संबंधित कार्यों एवं प्रगति बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

बैठक में विधानसभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा BLO ऐप के माध्यम से मतदाताओं से मिलान कार्य की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी BLO अपने कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करें तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधितों को निर्देश दिए गए कि भारत निर्वाचन आयोग आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि BLA की नियुक्ति से नामावली कार्यों में पारदर्शिता और सहजता बढ़ेगी।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर Booth Awareness Group (BAG) का गठन किया जाएगा। यह समूह मतदाताओं के जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित करेगा तथा मतदाता स्थलवार सूची तैयार करने में सहयोग करेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ERO Net एवं Online माध्यम से प्राप्त मतदाता संबंधी प्रकरणों फॉर्म 6, 7 और 8 का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि SIR–2025 से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के मानकों एवं समयसीमा के अनुसार सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके।

 

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, तहसीलदार ज्योति धपवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, समेत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अन्य संबंधितउपस्थित रहें।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म