नायब सुबेदार माम चन्द्र शर्मा, वीर चक्र (मरणोपरान्त)

Spread the love

 

हरी राम यादव 

सूबेदार मेजर (आनरेरी)

अयोध्या/ लखनऊ 

 

 

 

                वीरगति दिवस पर विशेष

 

नायब सुबेदार माम चन्द्र शर्मा, वीर चक्र (मरणोपरान्त)

 

पूर्वी पाकिस्तान को लेकर दोनों देशों में तनातनी चल रही थी। दिनों दिन पूर्वी पाकिस्तान से आ रहे शरणार्थियों का बोझ बढ़ता जा रहा था। पाकिस्तान चाहता था कि पूर्वी पाकिस्तान में जो अत्याचार हो रहा था भारत उस पर चुप रहे। इसी मसले को लेकर 03 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी वायु सेना ने हमारे एयरफोर्स स्टेशनों पर एक साथ हमला बोल दिया। सीमा पर काफी पहले से छुटपुट जमीनी लड़ाई चल रही थीं । 10 महार रेजिमेंट 81 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में पूर्वी पाकिस्तान के शमशेर नगर के पास तैनात थी । इस यूनिट को शत्रु के एक मोर्चे पर कब्जा करने का कार्य सौंपा गया, यह मोर्चा चट्लापुर में एक चाय का कारखाना था, जिसे पाकिस्तानी सेना ने मीडियम मशीन गनों से सुरक्षित कर अपना मोर्चा बना रखा था।

 

नायब सूबेदार माम चन्द्र शर्मा 10 महार रेजिमेंट की एक प्लाटून के प्लाटून कमांडर थे। उन्हें दुश्मन के मोर्चे पर आक्रमण करने का आदेश मिला। यहाँ शत्रु बहुत ही मजबूत स्थिति में था, उसके पास मीडियम मशीन गर्ने भी थीं। नायब सूबेदार माम चन्द्र शर्मा की प्लाटून आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान उनकी प्लाटून पर ऊपरी मंजिल से मशीनगन से फायरिंग होने लगी, जिससे उनकी प्लाटून को भारी नुकसान होने लगा। अपने जवानों का नुकसान होते देख नायब सूबेदार माम चन्द शर्मा का खून खौल उठा। उन्होंने अपने जवानों को उत्साहित करते हुए मोर्चे पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी होने लगी। इसी बीच उनकी छाती में एक गोली लग गयी और वह घायल हो गए। अपनी चोटों की परवाह किए बिना वे दुश्मन से लड़ते रहे। उन्होंने प्लाटून पर फायरिंग कर रहे पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। ज्यादा घायल होने के कारण वह युध्द भूमि में ही वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके साहस और वीरता के लिए उन्हें 30 नवम्बर 1971 को मरणोपरान्त वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

 

नायब सूबेदार माम चन्द्र शर्मा का जन्म 06 जुलाई 1930 को जनपद मेरठ के गांव बाबतपुर दबथवा में श्रीमती बसन्ती देवी तथा श्री किशोरी लाल के यहां हुआ था। वह 06 अक्टूबर 1931 को भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में भर्ती हुए और महार प्रशिक्षण केंद्र, सागर से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 महार रेजिमेन्ट में तैनात हुए। इनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। इनके परिवार में इनके भाई के पुत्र जय गोपाल शर्मा की पत्नी और दो छोटे बच्चे है। नायब सूबेदार माम चन्द्र शर्मा का विवाह नहीं हुआ था। इनकी वीरता और बलिदान की याद में इनके गांव के स्कूल का नामकरण इनके नाम पर किया गया है।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि