संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
कुर्सी होगी सुलभ…!
मल्लिकार्जुन ने नेताओं को दिल्ली किया तलब,
अब मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी को होगी सुलभ।
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर उठी लहर,
अटकलों ने सियासी उथल-पुथल पे ढाया कहर।
डीके-सिद्धा समर्थक कर रहें शक्ति-प्रदर्शन शुरू,
राहुल बाबा बहुत सयाने है इन सब के वो है गुरु।
अब सोनिया-प्रियंका सोचते रहते हैं मैं क्या करूं,
फूटे किस पर ठीकरा मैं हाथ कहां-कहां पर धरु।
“पावर-शेयरिंग फार्मूले” ने बढ़ाई सबकी मुसीबत,
यूं नेताओं को सामंजस्य बैठाने में होगी दिक्कत।
पद की रेस में परमेश्वरा ने भी ठोक दिया है दावा,
एक-दूसरे पर शब्दबाण चलाकर हो रहा छलावा।







