राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
प्रिय दिसंबर,
तू कोमल सर्द हवा बनकर आया,
धूप में भी ठिठुरन की मीठी चुभन लाया।
पत्ते सब गिर चुके, नंगे हो गए हैं पेड़,
फिर भी तेरी ठंडक में कोई गीत गुनगुनाया।
ओस बर्फ-सी चमटती है पत्तों पर,
चाय की भाप में उड़ते हैं पुराने किस्से।
शाल ओढ़े लोग चलते हैं सिमटी राहों पर,
जलती है अलाव-सी कोई चाहत नई।
तू साल का आखिरी पन्ना है, थोड़ा उदास,
नई डायरी की स्याही से महकता है।
गलतियाँ माफ कर, नया वादा लिखवा दे,
तू ठंडा है, पर दिल को गर्म रखने वाला है।
आ जा, मेरे आंगन में अलाव जला जाए,
तेरे नाम की एक कविता और लिखी जाए।
ठिठुरती उंगलियों से, धुएँ में उड़ते अक्षरों से







