यादव समाज सेवा समिति मुंगेली का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया।

Spread the love

 

सौजन्यः अशोक कुमार यादव।

 

 

                         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

यादव समाज सेवा समिति मुंगेली का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया।

 

         मुंगेलीः यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनाँक 29 नवंबर 2025 को यादव भवन पेंडाराकापा मुंगेली में द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम विश्वगुरु भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना की गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि रूपचंद यादव छटन थे। उन्होंने कहा कि यादव समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी को एकता और संगठित होकर कार्य करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि धनीराम यादव मुंगेली, संजय यादव मुंगेली और नरेशराम यादव कंतेली थे। विशिष्ट अतिथि महेंद्र यादव मुंगेली, सूरज यादव मुंगेली, देवीशंकर यादव उमरिया, बिहारीलाल यादव लोरमी और अमर यादव गुना थे। कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता यादव समाज सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष, शिक्षक, साहित्यकार, कवि, यादव पंडित अशोक कुमार यादव मुंगेली ने किया। आए हुए अतिथियों, यादव पंडित पुरोहित आचार्य, यादव पंडित और कवियों सहित कुल 26 लोगों को यादव रत्न सम्मान 2025 से समिति की ओर से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वाले यादव पंडित पुरोहित आचार्य एवं यादव पंडितों के नाम- रूपचंद यादव छटन, धनराज यादव जमकोर, तेजीराम यादव पटुवा, हरीश यादव इंदलपुर, हरिश्चंद्र यादव मुंगेली, शिव यादव मुंगेली, सनत यादव घठोली और धनंजय यादव बिरकोना हैं। समिति के द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कवि देवीशंकर यादव, कवि अशोक कुमार यादव, कवि हरीश यादव और कवि रामभरोस यादव ने हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में काव्य प्रस्तुत किये। सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया गया। जैसे- यादव समाज में शिक्षा का विकास, जीवन शैली में सुधार, रोजगार एवं स्वरोजगार को अपनाना और पुरानी रूढ़ियों एवं परंपराओं का समय के साथ परिवर्तन इत्यादि। इस समारोह में संतोष कुमार यादव, मोहित कुमार यादव, बेदराम यादव, रामरतन यादव, अनुजराम यादव, गोरेलाल यादव, ललितराम यादव, मोतीराम यादव, सरहू यादव, विजय कुमार यादव, महेश यादव, घनश्याम यादव, रमेश यादव और यशवंत यादव उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक संतोष कुमार यादव मुंगेली ने किया।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि