संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
नया अध्याय
विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) – स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम दिनांक: 01 दिसंबर 2025।
अल्मोड़ाः विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 01 दिसंबर 2025 को सोबन सिंह जीना राजकीय चिकित्सा एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा (SSJGIMSR Almora) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल (SSB) परिसर, निकट NTD, अल्मोड़ा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, संक्रमण के तरीकों, सुरक्षित व्यवहार, तथा परीक्षण एवं उपचार की उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत स्वास्थ्य वार्ता (Health Talk) प्रस्तुत की गई।
स्वास्थ्य वार्ता मुख्य रूप से डॉ. अलफराज द्वारा दी गई।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मसरोफ एच. खान (एसोसिएट प्रोफेसर एवं एचओडी), सभी संकायऔर SSB कर्मियों को जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान SSB कर्मियों एवं उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (Health Check-up) भी किया गया तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग SSJGIMSR अल्मोड़ा का उद्देश्य समाज एवं सुरक्षा बलों में एचआईवी/एड्स संबंधी जागरूकता बढ़ाना, मिथकों को दूर करना और स्वस्थ व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।







