आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
जिले में चायनीज मांझा प्रतिबंधित…
आगर-मालवा : चायनीज मांझा (चायना डोर) का पतंगबाजी में उपयोग से आमजनता एवं पशु-पक्षियों में होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण आगर-मालवा जिले में चायनीज मांझा (नायलॉन, चीनी, और कपास के साथ लेपित मांझा/कांच का उपयोग करके निर्मित मांझा) का विनिर्माण, विक्रय, भंडारण और उपयोग प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा ने आमजन और पशु-पक्षियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत् सम्पूर्ण आगर-मालवा जिले में चायनीज मांझा के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। आदेश दो माह की अवधि तक प्रभावशील रहेगा। जिसका उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत् दण्डनीय अपराध होगा।







