राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
जी लो हर हाल में, जीवन अनमोल है,
सुख की छाँव हो या, दुःख का तूफ़ान
हँसते-हँसते गुज़ारो, हर पल
हर साँस में, महकती रहे ख़ुशी
जब आँखों में आँसू छलकें,
दिल टूटे हज़ार बार,
तब मुस्कान सजाओ,
सब ज़ख्म भर जाएँगे यार।
बारिश में भीगो, धूप में नाचो,
ज़ी लो हर हाल में,
कष्ट आएँ तो गले लगाओ,
सुख मिले तो, बाँट दो ज़माने में “रंजन”
फूलों की राह हो या काँटों भरी डगर,
चलते रहो बेफिक्र,
मंजिल खुद ब खुद मिल जाएगी
मौत आएगी एक दिन,
पछतावा न रहे कहीं तक।
हर पल को ज़श्न मनाओ,
हर रात को सुहाना बनाओ
जीवन है एक सफ़र,
बस इसे ख़ूबसूरत बनाना।
हँसो, गाओ, प्यार करो,
ये खज़ाना तुम्हारा है!
जी लो हर हाल में,,,







