संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
एक कार में दो जिगरी यार…!
एक कार में दो जिगरी यार यह दोस्ती है यादगार,
ब्लादीमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी इसके हकदार।
यह मुलाक़ात व याराना देख रहा हैं सारा जमाना,
आज विश्वपटल पर छाया रूस-भारत का तराना।
पुतिन के भारत दौरे पर हैं सारी दुनिया की नजरें,
यहाँ पूरे देश की ‘निगाह’ है वह कर रहा हैं सज़दे।
दोनों देशों के लोगों में एक-दूजे प्रति स्नेह सम्मान,
आता आत्मीयता का भाव हमें होता है अभिमान।
ये भारत यात्रा साधारण कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं,
सात दशकों में बुनी-गढ़ी मित्रता का नवीन उद्घोष।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थायी मित्र और शत्रु नहीं,
भारत-रूस संबंध परिधि से आगे स्थायी हित सही।
चाहे कठोर आर्थिक एवं रणनीतिक प्रतिबंध लगाए,
इसके बावजूद कूटनीतिक स्तर पर सम्मान हैं पाएं।
ऐतिहासिक दिन है ‘इंतजार’ क्या-क्या होती हैं डील,
स्थायी भरोसे-नैतिक दायित्व-आपसी सम्मान फील।
(संदर्भ-पुतिन का ऐतिहासिक भारत दौरा।)







